किसी का प्रश्न है तो उसको
देख लेते हैं। तो मैं के मिटने और देखने वाले के अस्तित्व को लेकर एक प्रश्न
तो किसी ने एक लंबा प्रश्न लिखा है और इससे रिलेटेड कई बार हम सिमिलर बातें कर
चुके हैं। लेकिन कई बार क्या होता है कि हो सकता है किसी के लिए एक ही बात अगर दूसरे ढंग से कही जाए तो हो
सकता है उसको हिट करे या उसको ज्यादा समझ में आए क्योंकि सबके बैकग्राउंड अलग है तो
इसमें जो बात इन्होंने पूछा है वो पहले भी हम लोग बात कर चुके हैं लेकिन यह कहते हैं
कि आदरणीय शेखरन जी नमस्ते नमस्ते मैं
मैं जो सेकंड मैं है वह इनवर्टेड कॉमा में है। मैं मैं और देखने वाले की
प्रक्रिया को लेकर थोड़ा उलझन में हूं और इस पर आपसे स्पष्टता चाहता हूं।
मेरा सवाल यह है कि जब यह कहा जाता है कि मैं मिट जाएगा या विलीन हो जाएगा
[गला साफ़ करने की आवाज़]
तो उसका असल मतलब क्या है?
यदि आप कहते हैं कि मैं वास्तव में है ही नहीं तो फिर जो चीज है
जो चीज है ही नहीं वह खत्म कैसे होगी चाहे वह तुरंत हो या धीरे-धीरे हो जो चीज मौजूद
ही नहीं है उसके मिटने की बात करना क्या एक विरोधाभास नहीं है क्या हमारे होने का जो एक एहसास है वही
मैं है साथ ही यह देखने वाला ही मैं है तो मैं के मिट
जाने के बाद क्या विचारों को देखने वाला कोई नहीं बचेगा?
क्या इसका मतलब यह है कि देखने वाले के खत्म होते ही विचारों को देखने की शक्ति
या क्रिया भी पूरी तरह बंद हो जाएगी। या फिर सिर्फ देखना रह जाएगा। पर उससे कोई
जुड़ाव नहीं रहेगा। क्या इसका अर्थ यह है कि उस समय जो हो रहा
है बस वही हो रहा है और बाद में जो सोच विचार चलता है वह नहीं रहेगा।
कृपया इस पर मेरा मार्गदर्शन करें ताकि मेरी समझ साफ हो सके
और और फिर आगे भी इन्होंने कुछ और लिखा है कि
क्योंकि क्योंकि जिम्मूर्ति की बात भी वही है जो आप बोलते हैं। लेकिन प्रॉब्लम यहां
आती है कि वो कहते हैं ऑब्जर्वर इज द ऑब्जर्व। मतलब जो देखने वाला है और जो आपने थॉट्स
को और जो अपने थॉट्स को देख रहा है, दोनों एक ही हैं।
और वह कहते हैं कि बस ऑब्जर्व करो। फिर कुछ टाइम बाद कोई क्फ्लिक्ट नहीं
रहेगा। लेकिन जब मैंने आपका रिसेंट वीडियो देखा
तो वहां आप बोल रहे हैं कि जो अपने थॉट्स को देख रहा है वही धीरे-धीरे डिॉल्व हो
जाएगा। तो यही मेरा कंफ्यूजन है कि क्या बिना कॉन्फ्लिक्ट के ऑब्जर्वर रहेगा या फिर
ऑब्जर्वर ही नहीं रहेगा। मतलब अपने थॉट्स को देखने के लिए कोई भी
नहीं बचेगा। क्योंकि यही मेरा लास्ट क्वेश्चन है शायद जिसकी वजह से मैं कंफ्यूज्ड हूं।
ठीक है? तो इसमें जो पहली चीज है वो जो यह कहा गया है कि
मैं मिट जाएगा या विलीन हो जाएगा तो इसका असल मतलब क्या है?
एक्चुअली इसका असल मतलब यह है कि
आपकी मृत्यु हो जाती है। यही इसका असल मतलब है।
मृत्यु क्या है? आप नहीं जानते। क्योंकि आप जीवित हैं। जो जीवित है वह मृत्यु के बारे में कैसे बात कर सकता है?
वह कुछ भी बात करेगा, कुछ भी कहेगा वह एक कल्पना है।
बड़ी से बड़ी बुक, मोटी से मोटी बुख, बड़े से बड़े दार्शनिक या कुछ जिसके अंदर जीवित
होने का एहसास है कि वो जिंदा है और एक जीवन जी रहा है। वो मृत्यु के बारे में जो
कुछ भी कहेगा वो एक कल्पना है। इसलिए मैं के मिटने पर क्या होता है?
मृत्यु होती है। किस चीज की मृत्यु होती है?
आप की मृत्यु होती है। जो मैं है वही आप हैं।
इसलिए इसमें जो कांसेप्ट्स हैं जो मैसेज ऑफ इक्विलिब्रियम के वो बहुत ही सिंपल है।
बहुत ही साधारण है। समझने योग्य हैं।
उसमें कोई ऐसा कुछ नहीं है। बहुत डिफिकल्ट हो
कि उसका असल मतलब क्या है? तो मेंटल लेवल पे ब्रेन के लेवल पे आप इस चीज को समझ
सकते हैं कि मैं का मिटना क्या होता है। लेकिन जो बॉडी है,
ब्रेन है वो कभी उस चीज को जान नहीं सकती। क्यों?
क्योंकि वो तो जीवित है। जो जीवित होना है एहसास है जो एक्सपीरियंस
इंसान का वो एक प्रेजेंस है। मतलब एक अस्तित्व है।
आप हो मैं का मिटना या विलीन होना आपका ना होना
है। जब आप नहीं हो वहां तो
वह मृत्यु है और वही एक मृत्यु है वही मौत है और कोई
मृत्यु नहीं है और वह भी वास्तविक मौत नहीं है
क्योंकि जब तक मैं मिटता है या जो आगे आपने लिखा है कि चाहे वह धीरे-धीरे हो चाहे सडन हो
वह विरोधाभासी है। तो जब तक किसी को लगता है कि वह धीरे-धीरे मिट रहा है
तो उसमें वास्तविकता बनी रहेगी। लेकिन एट द एंड
एंड में आपको दिखेगा कि एक्चुअली वह वहां था ही नहीं। और यही आपका दूसरा क्वेश्चन
है। तो ऐसा कैसे हो सकता है जो चीज है ही नहीं वह मिट जाए?
जो चीज है ही नहीं वह मिट जाए उसको हम डिफाइन कर सकते हैं
और उसकी डेफिनेशन वही आती है कि वो भ्रामक है
जो वास्तविक दिखता है जब तक कि वह घटना खत्म ना हो। उसका एक उदाहरण मैं दे देता हूं।
लोगों की शादी होती है। ऐसी बहुत सारी शादियां होती हैं जिसमें
वह लोग मिलते हैं एक दूसरे से एक दूसरे को पसंद करते हैं। पहली मुलाकात में पसंद कर लेते हैं जो अरेंज मैरिज होती है स्पेशली
इंडिया में और उसके बाद वो रहते हैं। लेकिन जस्ट आफ्टर सिक्स मंथ बाद ही जब घर
में कोई नहीं होता तो जिससे आपने शादी की है जो आपका पार्टनर है वह सब कुछ ले भाग जाता है।
आपका पैसा, आपका सोना, चांदी या घर में जो कुछ भी है। फिर आप दुखी हो जाते हैं कि जिसको इतना
प्रेम दिया, प्यार किया या जिसके साथ मैंने विवाह किया वो शादी, वो मैरिज 6 महीने ही चली और आपको
धोखा मिला। तो आप दुखी रहते हैं, दुखी रहते हैं, दुखी रहते हैं। जब तक कि आपको
यह अंडरस्टैंडिंग या यह हिट ना करे कि
एक्चुअली जिसको आप एक संबंध समझ रहे थे वो संबंध शुरू से ही नहीं था।
क्यों? क्योंकि जब आप शादी करने जा रहे थे तो जो दूसरी पार्टी थी
वो पहले से ही उसका प्लान था कि आपको फसाया जाएगा।
आपके साथ रहा जाएगा। आपका विश्वास जीता जाएगा और जिस दिन आप लोग नहीं रहोगे घर में तो
सब कुछ लूट के वो इंसान चला जाएगा। जब वह घटना खत्म होती है तो आप को क्या
दिखता है कि बिगिनिंग से ही एक-एक घटना जब आप याद करोगे कि कैसे पहली
बार जब उस इंसान से आप मिलने गए थे फिर कैसे आपको पसंद आ गया फिर आपने शादी की वो
पूरी की पूरी एक-एक इमेज बात जब आप एनालाइज करोगे तो आपको दिखेगा
उसके बिहेवियर में या जगह-जगह वो क्लू था जहां पहले ही पकड़ सकते थे कि देखो
तुम्हें धोखा दिया जा रहा है। लेकिन आप तब तक नहीं पकड़ पाए जब तक कि वो
घटना उस घटना का एंड नहीं हो गया। तो किस घटना का एंड हुआ?
उसी घटना की जिसको आप वास्तविक समझ रहे थे कि वास्तव में इंसान आपसे प्रेम करता है और आपका जीवन साथी बनना चाहता है। लेकिन
बाद में आपको पता चला कि शुरू से ही वो आपका जीवन साथी नहीं बनना चाहता था। तो एक ऐसी चीज का वहां एंड हुआ जो शुरू से
ही नहीं था। केवल दिख रहा था कि ऐसा था। एक दूसरा उदाहरण भी आपको दे देता हूं मैं।
बहुत पहले मैं किसी मैंने किसी बुक में पढ़ा था वो
कि बहुत सारे लोग एक बस में कहीं जा रहे थे टूरिस्ट बनकर
और उसमें कई ग्रुप थे पूरे बस में जो 40-50 लोग थे उसमें छोटे-छोटे चार लोगों पांच लोगों के 10
लोगों के ऐसे ग्रुप थे बस एक जगह बीच में रुकती है और उसके बाद फिर जैसे ही स्टार्ट स्टार्ट होती है। आगे
बढ़ती है। उसमें से एक इंसान चिल्लाकर कहता है अरे मेरे सामने कोई एक अ
महिला थी। एक लेडीज थी और वो नहीं है। वो
शायद हम जो बीच में रुके थे लंच करने के लिए वो वहीं रह गई हो। तो बस
वो रोका जाता है। लोग उतरते हैं जाकर ढूंढते हैं। उस रेस्टोरेंट जाते हैं चारों तरफ लोगों से पूछते हैं कि वो कहां गई?
कहां गई? कहां गई? तो वो लोग पूछते हैं कि जो महिला आपके सामने थी वो कुछ उसकी आप पहचान बताइए। तो उसने कहा बस में वो सामने
बैठी थी तो उसने ये ये पहन रखा था। ऐसे उसके पास इस कलर की शर्ट थी। इस कलर का उसका पैंट था जो भी लोग ढूंढते रहते हैं,
ढूंढते रहते हैं। जब तक कि आधे घंटे 1 घंटे जब बीत जाता है तो
उस महिला को भी पता चलता है। वो पूछते हैं बस क्यों रुकी है? तो लोगों के लोगों ने कहा कि कोई एक छूट गया है ऐसा लगता है और
उसे ढूंढ रहे हैं तो उसको बताया जाता है कि एक्चुअली उस महिला ने ये ये पहन रखा था
तो वो मुस्कुराने लगती है और फिर लोगों को बताती है कि एक्चुअली जब बस रुकी थी लोग
लंच कर रहे थे तो उसी समय उसने जो कपड़े पहन रखे थे वाशरूम में जाके उसने उसे चेंज कर लिया
और इससे से एक कंफ्यूजन क्रिएट हुआ कि एक्चुअली वो महिला मिसिंग है। फिर वो बताती है कि एक्चुअली उसी ने वो
शर्ट और पैंट पहन रखा था और उसके बाद उसने अपनी ड्रेस चेंज करके कोई और ड्रेस पहन ली।
फिर लोग मुस्कुराते हैं और कुछ लोग कहते हैं कि क्या टाइम वेस्टेज था। और फिर बस वहां से चल पड़ती है।
सोचो वहां एक ऐसी घटना का एंड हुआ जो वास्तव में वहां घटित नहीं हो रही थी। मतलब वास्तव में वो महिला
गुम नहीं हुई थी। केवल वहां कुछ कारणों की वजह से ऐसा हुआ
कि लोगों को लगा कि महिला गुम गई है। ऐसे ही कुछ कारणों से आपको लगा कि आपने जिससे शादी की है
उससे आपके साथ एक रियल रिलेशनशिप है। आप प्रेम में हैं।
सेम सिमिलर इसी तरह यह भी है। कि जो सेंस ऑफ मी है, वह एक्चुअली वास्तव
में नहीं है। कुछ कारणों की वजह से अपेरेंट आभासी कारणों की वजह से वहां पैदा हो गया
है। उसके पैदा होते ही वास्तविकता का जन्म हो जाता है।
जब वास्तविकता का जन्म हो जाता है तो हर एक चीज वास्तविक हो जाती है।
लेकिन जब उसका एंड होता है तो एट द एंड जब घटना एंड होगी जब तक घटना चल रही है तब तक वह वास्तविक है।
एट द एंड पता चलता है कि ऐसा था ही नहीं। इसलिए जो आप कह रहे हैं कि वो विरोधाभासी
है। तो हां वो विरोधाभासी है। यही पैराडॉक्स है उसका। पैराडॉक्सिकल चीजें होती हैं फ्रीडम में। क्यों ना हो।
फ्रीडम में सब कुछ हो सकता है तो वह भी होता है।
इसीलिए जो इक्विलिब्रियम है वो
विरोधाभासी है। लेकिन जो इंडिविजुअल है उसको हमेशा हमेशा
अपोजिट दिखता है। जैसे अगर कोई फिर से पूछेगा कि संपूर्णता
क्या है? तो जो संपूर्णता है वह काला प्रकाश है।
ब्लैक लाइट। अब आप कहोगे ब्लैक लाइट क्या होती है? ऑफ कोर्स आप नहीं जान सकते इसको।
क्योंकि आपको पता है लाइट है। फिर आपको पता है कि कुछ ब्लैक है जहां लाइट एब्सेंट है।
या इसके बीच के अगर जो भी शेडिंग है, ग्रे है समथिंग लेकिन दोनों एक साथ
कैसे हो सकता है कि एक साथ
वो काले प्रकाश की तरह हो ब्लैक लाइट की तरह हो
तो वैसे ही है विरोधाभासी आपको लगेगा मेंटल लेवल पे उसे कभी नहीं समझा जा सकता।
एक इंडिविजुअल जब तक इंडिविजुअल होने का एहसास है, मैं होने का एहसास है, तब तक
कोई भी ऐसी चीज जो विरोधाभासी बोली जाती है वो समझ असमझनीय है। समझी नहीं जा सकती।
फिर आगे आप लिखते हैं कि
साथ ही यह देखने वाला ही मैं है तो मैं के मिट जाने के बाद क्या विचारों को देखने वाला कोई नहीं बचेगा?
क्या इसका मतलब यह है कि देखने वाले के खत्म होते ही विचारों को देखने की शक्ति या क्रिया भी पूरी तरह बंद हो जाएगी। हां
तो जो विचार है विचारों को अगर देखने वाला कोई है तो
वो वही फील्ड है वही मैं जो विचारों को देखता है
जब वो नहीं होता तो जो विचारों की प्रक्रिया है वह खत्म नहीं होती
जो विचारों की अननेसेसरी प्रोसेस है वह खत्म होता है
जैसे आपने उसमें लिखा है कि क्या बाद में कोई घटना हो गई तो वह नहीं चलेगा? हां
नहीं चलेगा। तब जो अननेसेसरी है।
तो आप किसी एयरपोर्ट से वापस आते हैं और आपका सामान गुम हो जाता है, मिसप्लेस हो जाता है
तो आप घर आ जाते हैं तो क्या होगा? क्या विचारों पर क्रिया
नहीं होगी? यह तो भूलने की बीमारी है। तो यह एक जरूरी चीज है जो कि ब्रेन में
हमेशा वो विचार बने रहते हैं कि आप कहीं कुछ भूल गए हैं। जरूरी चीज लेकिन सोचो वही
एयरपोर्ट पे आपसे किसी के किसी से बातचीत हो गई। कौन सी हिट डिबेट हो गई। उन्होंने
ऐसी चीज बोल दी जो जिससे आप हर्ट हो गए। यह एक अननेसेसरी प्रक्रिया है।
जब आप घर आओगे तो वह विचार नहीं चलेंगे। तो ऐसे विचार क्योंकि कभी भी जो आप के
बायोलॉजिकल चीजें हैं ये एक्चुअली हर्ट नहीं होती हैं। यह केवल बायोलॉजिकल लेवल पर हर्ट होती
हैं। कि जब तक इस इनमें पेन बचा हुआ है तब तक यह फाइट करेंगे। सामने कोई प्रक्रिया चल
रही है तब तक फाइट करेगी क्योंकि पेन तुरंत वहां प्रोड्यूस हो रहा है। कोई आपको मारपिटाई कर रहा है तो तुरंत
वहां घटना पेन पैदा हो रहा है तो बॉडी वहां रिएक्ट कर रही है।
वही विचारों के लेवल पर वहां अगर कोई आपको बोलेगा तो वहां वही बॉडी है जो वहां
रिएक्ट करेगी। आपका ब्रेन पूरा का पूरा इन्वॉल्व रहेगा उसमें। लेकिन जब वह घटना खत्म हो जाएगी आपके
बायोलॉजिकल पेन नहीं बचता है तो कोई साइकोलॉजिकल पेन मतलब जो मानसिक रूप से आप धोते रहते हैं वो विचार खत्म हो जाते हैं। तो अननेसेसरी क्या है?
अननेसेसरी कोई जैसे सम्मान के लिए आप आपकी बेइज्जती हो
जाना। वह एक अननेसेसरी प्रक्रिया है। आपको बहुत ज्ञान है और कहीं
कोई ऐसा इंसान मिलता है जहां किसी ग्रुप में 10 लोग बातें कर रहे हैं और आपके ऊपर डोमिनेट करता है और आपको नीचा दिखाता है
वो एक अननेसेसरी चीज है। उसके बाद जब वो घटना खत्म होती है तो कोई विचार नहीं पैदा होता।
लेकिन जितनी भी सर्वाइवर से सर्वाइवल से रिलेटेड चीजें हैं हमेशा चलती रहती हैं।
तो ऐसा कभी नहीं होता कि आप विचार शून्य हो जाते हैं। विचार शून्य होने की जरूरत
नहीं है। फिर आपने लिखा है यह फिर सिर्फ देखना रह
जाएगा पर उससे कोई जुड़ाव नहीं रहेगा। नहीं वह एक डिटचमेंट की प्रक्रिया है जो अध्यात्म में होती है या सेल्फ हेल्प में
होती है या कहीं और होती है जहां जो विचार है वह है और जो विचार को देखने
वाला है वो है लेकिन वो उससे अटैच्ड नहीं है क्योंकि विचार को देखने वाला वहां है तो इसलिए बार-बार वो प्रक्रिया चलती रहेगी
जहां वह कहेगा कि चलो इसकी तो कोई मीनिंग नहीं है। यह तो तुच्छ चीज है। यह तो फटाइल चीज है।
तो फॉर एग्जांपल आपका कहीं कुछ नुकसान हो जाता है या कोई बुरी बात कह देता है तो आप उसको हटाने के लिए घर पे आते हो विचार
पैदा होता है तो आप क्या कहते हो अपने आप से आप कहते हो कि अरे छोड़ो तो छोटी बात
है जाने दो उसे कि कह रहे हो आप अभी भी वो कहने वाला वहां बचा है कि छोड़ो इसे जाने
दो जब वो कहने वाला नहीं रहता तो कहता कहता
ही नहीं कि छोड़ो इसे जाने दो या पकड़ो इसे मत जाने दो नहीं कहता वो
[गला साफ़ करने की आवाज़]
आप मार्केट गए वहां कोई किसी से बातचीत हो गई वहां जब आप घर लौटे तो हो सकता है कि कोई पूछे या आपके भी विचार में आए लेकिन
आप कभी उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करोगे या उससे डिटच होने की कोशिश नहीं करोगे
क्योंकि सृष्टि में हर एक घटना उसी समय पैदा हो हो रही उसी समय खत्म हो रही है। केवल जो टेल बनती है एक उसकी जिस पूंछ
जिसे कहते हैं बन जाती है वो वही इंसान है। जैसे आपने आसमान में कोई एस्टेरॉयड
देखा होगा या उल्कापिंड देखा होगा कि जब वो आगे चलता है तो उसके पीछे पूरी की पूरी एक टेल होती है।
ऐसे ही जब वह इंसान के अंदर वह फील्ड होती है, मैं होने का भाव होता है तो जितनी घटनाएं हैं उसके साथ ऐसे पीछे पीछे चलती
रहती है। तो इसका अर्थ यह है कि उस समय जो हो रहा
है बस वही रहेगा और बाद में जो सोच विचार चलता है वो नहीं होगा। हां तो जो है वही
है। जो हो रहा है वही है। उसके एक सेकंड पीछे नहीं है। उसके एक
सेकंड आगे नहीं है। और जब हो रहा है तब भी वहां कोई सेकंड नहीं है।
बाद में कोई विचार पैदा हो सकता है। जो नेसेसरी हो जिसकी जरूरत हो सर्वाइवल के
लिए। जैसे थोड़ी देर पहले मैंने एग्जांपल दिया था। लेकिन ऐसा कोई विचार नहीं पैदा होगा जो
आपको अनकंफर्टेबल बनाए। हां थोड़े टाइम के लिए अनकंफर्टेबल विचार के लिए भी हो सकता है पैदा हो। अगर
वो बहुत गहरा है तो लेकिन बहुत देर तक नहीं चलेगा वो। क्यों?
क्योंकि उसको एनर्जी देने वाला कोई है नहीं वहां। तो यह कोई वही कोई प्रैक्टिस नहीं है। कोई
स्थित प्रज्ञता नहीं है। जो स्थित प्रज्ञ होना है वो भी जो परिस्थितियां आपके आसपास
घट रही हैं। उससे प्रभावित ना होना स्थित प्रज्ञता है। यहां
ऐसा नहीं है। यहां कोई है नहीं जो स्थित प्रज्ञ हो।
फिर आप आगे पूछते हैं वही ऑब्जर्वर इज द ऑब्जर्व और समथिंग ठीक है तो इस पे भी पास्ट में हम लोगों ने बात की है कहीं
किसी मीटिंग में मुझे याद है अह लेकिन जो कंफ्लिक्ट जो आप पूछ रहे हैं कंफ्लिक्ट नहीं रहेगा तो जो संघर्ष है जो कंफ्लिक्ट
है दो दो चीजों के बीच में एक्चुअली बीच में जो वही एनर्जी बैठी हुई है जो सेल्फ है जो मैनिपुलेटर है जो हर चीज को फिट
करना चाहता है हियर एंड देयर वही है जो क्फ्लिक्ट है अदर वाइज वो बिल्कुल अ
स्मूथ है निर्विघ्न है उसके बाद आप कहते हैं कि यही मेरा
कंफ्यूजन है कि क्या बिना कंफ्लिक्ट के ऑब्जर्वर रहेगा या फिर ऑब्जर्वर ही नहीं रहेगा। मतलब अपने थॉट्स को देखने के लिए
कोई भी नहीं बचेगा। बिल्कुल यही है। कोई ऑब्जर्वर नहीं है।
कुछ देखा नहीं जा रहा है। कैसे कोई देख सकता है?
जब तक ऑब्जर्वर है,
देखने वाला है तभी तक वो सामने की चीज है जो देखी जा रही है।
इसका क्या मतलब है? इसका क्या मतलब है कि क्या चीजें गायब हो जाएंगी? बहुत मिसअंडरस्टैंडिंग होती है। कई बार लोगों
से बात होती है तो ऐसा लगता है कि मैं जब तक देख रहा हूं सामने बोतल रखी हुई है तो जब देखने वाला
नहीं है तो क्या बोतल वहां से गायब हो जाती है? नहीं बोतल नहीं गायब हो जाती। बोतल में जो ऑब्जेक्टिविटी है मतलब वह एक
वस्तु है आपसे अलग है आपसे सेपरेट है
उसमें जो वस्तुनिष्ठता है वो खत्म हो जाती है
क्यों क्योंकि जो वस्तुनिष्ठता है ऑब्जेक्टिविटी है कि वहां ऑब्जेक्टिफिकेशन
हो रहा है किसी चीज का वो तभी होता है जब यहां सब्जेक्टिफिकेशन होता है कोई सब्जेक्ट पैदा पैदा होता है।
तो जो आप पूछ रहे हैं कि ऑब्जर्वर नहीं रहेगा तो विचारों को क्या देखने वाला कोई नहीं रहेगा? नहीं।
विचारों को देखने वाला कोई नहीं रहेगा। क्योंकि केवल विचार हैं। विचार पैदा होते
हैं। थॉट्स किसी ब्रेन में पैदा होते हैं। जैसी उसकी परिस्थिति है जिस जैसी उसने पढ़ाई लिखाई की है या जैसे उसका पास्ट रहा
है जो कुछ भी है वो पैदा होते हैं। बाद में ऑब्जर्वर पैदा होता है। लेकिन वो एक
दूसरे के इतने करीब होते हैं कि ऐसा लगता है कि मैं ही इसे पैदा कर रहा हूं।
या इसके पैदा होने पर ही मैं पैदा होता हूं। ऐसा नहीं है। विचारों के पैदा होने से आप
पैदा नहीं होते। एक अननेसेसरी विचार जैसे आई एम
मैं हूं। यह तभी पैदा होता है जब आपके शरीर में वह फील्ड होती है।
मैं हूं होने का भाव होता है। तभी यह विचार पैदा होता है।
तो जो भाव है वो इस विचार से पहले है।
मतलब वो बायोलॉजिकल है।
क्योंकि वो बायोलॉजिकल है। आपके शरीर में है सेंस ऑफ मी।
तो वही जो ब्रेन है उसका यूज कर रहा है।
अदर वाइज कभी ऐसा विचार पैदा नहीं होगा। जहां कभी कोई विचार ऐसा पैदा ही नहीं होता कि मैं अस्तित्व में हूं।
या मैं एक्सिस्ट करता हूं या मैं नहीं एक्सिस्ट करता।
दोनों ही विचार नहीं पैदा होते। यह पोजीशन लेसनेस है।
कोई ऑब्जर्वर नहीं है। जब कोई ऑब्जर्वर नहीं होता तो जो ऑब्जर्व है वह भी नहीं होता।
केवल और केवल इक्विलिब्रियम है। संपूर्णता है। उसमें है।
शब्द भले यूज कर रहे हैं कि देयर इज ओनली इक्विलिब्रियम इज उसमें
लगा हुआ है जो अस्तित्व का भाव पैदा करता है
लेकिन वो इज या है वो नहीं है जो एक इंसान
को लगता है। एक इंडिविजुअल को लगता है। जब तक किसी को लगता है कि संपूर्णता कुछ
है। कॉन्शियसनेस कुछ है अवयरनेस कुछ है
ब्रह्म कुछ है या कोई और शब्द कुछ भी आप यूज कर लो
तब तक आप उसे खोजते रहोगे क्योंकि वो कुछ है। लेकिन जो संपूर्णता है एक्चुअली कुछ नहीं
है। कुछ नहीं वही डेफिनेशन है।
कि वो
ना तो कुछ है ना ही कुछ नहीं है। वो दोनों एक साथ है।
इसलिए फिर तो पैराडॉक्सिकल हो जाता है।
उसे जानने की जरूरत नहीं है।
जब कहा जाता है उसे जानने की जरूरत नहीं है तो ऐसा लगता है कि नहीं कुछ तो है जिसको जानने की जरूरत नहीं है। यही लिमिटेशन है
शब्दों की यही लिमिटेशन है किसी भी सेंटेंस की
कि जब कहा जाएगा कुछ नहीं है तो ऐसा लगेगा कि यह जो बोला जा रहा है कि कुछ
नहीं है ये तो है और कहा जाएगा कि अगर यह कहा जाए कि नहीं
ये जो बोला जा रहा है यहां यह भी नहीं है। यू कांट डाइजेस्ट इट। कोई डाइजेस्ट नहीं
कर सकता। इसलिए कहा भी नहीं जाता कि आपको खुद डाइजेस्ट करने की जरूरत है।
यहां केवल रिवील किया जाता है। उजागर किया जाता है। इलुमिनेट किया जाता
है। कि एक्चुअली जब ह्यूमन बीइंग का एक्सपीरियंस है जीवन का
वह कैसा है और एक दूसरी रियलिटी
जो कि एक्चुअली रियलिटी नहीं है लेकिन एक दूसरी चीज जो इक्विलिब्रियम है उसमें कैसा
है वो
इक्विलिब्रियम तभी होता है जब वो फील नहीं होती।
संपूर्णता तभी होता है। जब सेंस ऑफ मी
मैं नहीं होता।