प्रश्न है कि जब भी मेरे जीवन में कुछ दुख आता है या कोई परेशानी होती है घर में घर वालों को
या मुझे तो हमेशा मुझे ऐसा लगता है कि पास्ट में
मैंने जरूर कोई बुरा कर्म किया होगा जिसकी वजह से यह हो रहा है।
मैं इस चीज से कैसे मुक्त हूं?
और ऐसा क्यों लगता है अपने आप सहजता से वह चीज ऐसे पैदा हो जाती है।
चाहे कोई घर में बीमार हो जाए, मुझे चोट लग जाए या मेरा बिजनेस में घाटा हो जाए।
तो यह चीज बार-बार मेरे अंदर चलती रहती कि देखो पास्ट में कहीं मैंने किसी को कष्ट तो नहीं दिया था। किसी को दुख तो नहीं दिया था। किसी से बेईमानी तो नहीं की थी।
तो यह चीज मेरे अंदर घूरती रहती है।
जो प्रश्न पूछने वाला है उसका यह कहना है
तो इस चीज से वो कैसे मुक्त हो जबकि वो कई चीजें जानते हैं कि
यह संभव नहीं है कि हर एक चीज जो आपके जीवन में घटित हो रही हो कहीं ना कहीं पास्ट से ही लिंक उसका हो।
तो सोचो जो चीज आपको आपके आध्यात्मिक विरासत में, धार्मिक विरासत में या सांस्कृतिक विरासत में मिली हुई है।
उससे आपका ब्रेन कैसे मुक्त हो सकता है?
देखा होगा आपने बचपन से कि जैसे आपके पड़ोस में अगर कोई बेड पर पड़ा हुआ है, बहुत दिनों से बीमार है तो आसपास के लोग
कहते हैं कि अपना कर्म भोग रहा है। तो जब आप छोटे थे आठ साल के 10 साल के तो आपने तब से यही
सुना है और आज बहुत तार्किक होने के बावजूद आपके
दिमाग में वो चीज पैदा होती है कि आप अपना कर्म भोग रहे हैं।
क्या रियली आप अपना कर्म भोग रहे हैं?
और कैसे आपने देखा कि जब भी आपके जीवन में कोई कष्ट होता है,
दुख होता है, तभी ऐसी चीजें आपके दिमाग में प्रकट होती हैं।
जब आपको कहीं बिजनेस फायदा हो जाता है, कहीं जॉब लग जाती है, कोई फैमिली में किसी की ग्रोथ होती है, तब आपके दिमाग में अक्सर नहीं आता यह। क्यों नहीं आता?
क्योंकि जहां से आपको यह मिला है कर्म का सिद्धांत वहां
उन्होंने भी जब आपको कष्ट होता है, दुख होता है, उसी पे ज्यादा एफेसिस दिया है। वही बार-बार
जीवन में कहा जाता है। तो आप देख सकते हैं आपका ब्रेन कितना बायस है।
वहां सुना होगा आपने कि कर्म काटने की बात होती है कि कर्म काटना है। और कर्म काटने के बहुत सारे मेथड हैं। लेकिन कौन से कर्म
वही जो आप बात कर रहे हैं बुरे कर्मों की कि आप उपवास रह लेंगे।
किसी को दान दे देंगे। पश्चाताप करेंगे कोई त्याग करेंगे।
जिससे आपका कर्म कट जाए। कौन सा कर्म जहां आपको ग्लानी पैदा हो रही कि आपने किसी के साथ कुछ बुरा किया। अब उसकी कैसे भरपाई की जाए?
तो जितने मेथड हैं जो आपको आपके पूर्वजों से मिले हैं यह सब नेगेटिव
जिसको बुरा कर्म कहते हैं उसी के लिए मिला है।
क्यों? क्योंकि जो अच्छे कर्म है उसको काटने के लिए मेथड बनाना बहुत कठिन है।
सोचो आपने किसी की हेल्प करी उस हेल्प की वजह से उसकी जॉब लग गई।
कर्म तो आपने भी वहां किया। अब उसको आपको काटना है। कैसे काटोगे? वह तो अच्छा है।
उससे तो सुख पैदा हो रहा है। जिसकी हेल्प करी आपने उसके जीवन में भी सुख पैदा हो रहा है। और आपके जीवन में भी सुख पैदा हो रहा है।
इसलिए ऐसी चीजों के लिए कर्म काटने की जो विधा है
वह आपको आपके धार्मिक विरासत या जो स्पिरिचुअल
विरासत है हेरिटेज है उसमें आपको नहीं मिलती है सारी चीजें क्योंकि वह भी नहीं जानते कि ऐसी कौन सी
विधा ऐसी कौन सी टेक्निक बनाई जाएगी जिससे आप उससे मुक्त हो जाओ वो बात दूसरी है उसमें थोड़ा सा वह बताते हैं भाई
नॉन डिटचमेंट कि आप सॉरी डिटचमेंट कि आप कैसे हर चीज से डिटच
रहो लेकिन उसकी बहुत अच्छी विधाएं नहीं मिलती।
यही कारण है कि आपका जो दिमाग है बायस्ड है। मतलब पक्षपाती है। तो आपके जीवन में
जब कुछ घटित होता है तो आप तभी सोचते हैं कि आपने कुछ बुरा कर्म किया हुआ है।
एक्चुअली जो कर्म है वह एक आध्यात्मिक और धार्मिक शब्द है। उसको आपको
अपने जीवन में नहीं यूज करना चाहिए। अगर आप इस विचारधारा से मुक्त होना चाहते हैं।
एक्चुअली आप काम करते हैं। जब आप बुरा काम करते हैं तो उसका बुरा नतीजा हो सकता है। जरूरी नहीं है।
आपके कुछ कर्तव्य हो सकते हैं, ऑब्लिगेशंस हो सकते हैं, ड्यूटी हो सकती है। लेकिन कर्म नहीं हो सकता।
जब भी आप कर्म की बात कर रहे हैं तो आप थोड़ा सा स्पिरिचुअल मेटाफिजिकल की तरफ झुक रहे हैं।
जब आप देखते हैं अपने जीवन में कि कैसे हर चीज का एक आपको तात्कालिक वही इमीडिएट
रीजन मिलता है तो आपका दिमाग क्यों जाता है बार-बार कि आपने पास्ट में कुछ गलत किया होगा।
आप अपने गार्डन में काम कर रहे हैं और वहां कोई कीड़ा आपके हाथ में काट लेता है। बिच्छू काट लेता है
फिर कोई आकर कहता है कि अरे इतना कष्ट हो रहा है आपको जरूर आपने कुछ उल्टा सीधा काम किया होगा पास्ट में। आपका भी दिमाग वहीं
जाता है। लेकिन सेकंड टाइम जब आप गार्डन काम करने जाते हैं तो आप ग्लव्स पहन लेते हैं। अब वही वही कीड़ा है वहां। वही
चांसेस है लेकिन अब आपको हाथ में नहीं काटता है तो आपको दिखाई नहीं देता कि कैसे क्या
रीजन था वहां कीड़ा काटने का और अब आपने ग्लव्स पहन लिया तो आप उससे बच गए
तो जिस चीज का आपके जीवन में तात्कालिक रीजन निकल रहा है उसमें इस तरह सोचने का कि कर्म कोई किया है आपने पास्ट में वो
अननेसेसरी थॉट है अननेसेसरी थॉट क्यों है क्योंकि वही सांस्कृत विरासत आपको मिली हुई है क्योंकि थोड़ी देर पहले मैं बता रहा था।
हर एक चीज का जो रीजन आपको मिल रहा है वो रीज़नेबल होना चाहिए।
जो कारण है वो रैशन होना चाहिए।
हर एक चीज का तात्कालिक रीजन आपको अपने जीवन में मिलता है। तात्कालिक नहीं मिलता।
तात्कालिक मतलब जो आपका यह जीवन है हो सकता है 10 साल बाद रीज़न मिले कि आपने किसी का बहुत बड़ा नुकसान किया था और 10 साल बाद आके वह आपको नुकसान पहुंचा रहा है
तो उसका भी आपको एक लॉजिकल रीज़नेबल रीजन मिल रहा है।
लेकिन मैं समझता हूं आप क्या पूछ रहे हैं कि आखिरकार कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जिसका इस तरह से रीजन नहीं मिलता।
जैसे हो सकता है आपका पैर टूट जाना है।
या डेली आप बाथरूम में जा रहे हैं, तो आप गिर गए। या हो सकता है आपके कोई और दुख हो गया।
आपकी संतान जो है आपको छोड़ के चली गई।
तो दो चीजें हैं। एक तो जो आप काम करते हैं उसका रीजन आपको तो तुरंत मिल ही जाता है।
तो वहां आप यह नहीं सोचते कि आपको यह सजा क्यों मिल रही है या अवार्ड क्यों मिल रहा है? लेकिन एक दूसरी चीज चलती है जो आपके
अंदर चलती है मोरलिटी की चैन।
मतलब आप सोचते रहते हैं कि कैसे आपने जरूर कुछ गलत काम किया होगा
जिसकी वजह से देखो आप यह बीमार हुए।
यह कहां है? यह कैसे लिंक बन रहा है? कि आपने कभी किसी को सताया होगा इसलिए आप
बीमार हो गए या किडनी आपकी खराब हो गई। तो यह लिंक कैसे बन रहा है? यह लिंक आपके अंदर बन रहा है। कहीं और नहीं बन रहा है।
इसीलिए आपके अंदर ग्लानिंग पैदा हो रही है।
लेकिन यह लिंक एक बेसलेस लिंक है। इसका कोई आधार नहीं है।
जिस दिन आपका ब्रेन या किसी का भी ब्रेन अनबायस्ड होके किससे अनबायस्ड होके जो
आपको आपके पूर्वजों ने दिया है। जो आपको अपने संस्कृति में मिली है। जो आपको पास्ट में यह भरा हुआ है।
यह धीरे धीरे धीरे जैसे ही खुलेगा तो एक्चुअली नेचर में घटनाएं कैसे हो रही
है वो आपको दिखेंग और आपको किसी से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि आपके जीवन में जो घटित हो रहा
है ऐसा लगता है कि आपने पास्ट में कुछ किया था जिसकी वजह से आपको सजा मिल रही है।
आपका ब्रेन जो है वह कर्म के सिद्धांत से अनुकूलित है।
और जो कर्म का सिद्धांत है वह केवल एक थ्यरी है
जो कोशिश करती है ह्यूमन बीइंग के लाइफ में जो कुछ भी हो रहा है उसको एक्सप्लेन
करने की केवल ह्यूमन बीइंग क्योंकि ह्यूमंस के लिए
है कोई और घटना क्यों हो रही है वो नहीं बताती लेकिन वह एक अपभ्रंश है।
कोई भी हो कितने भी बड़े आपके पास्ट में कोई पूर्वज जो भी स्वामी रहे हो, ऋषि रहे हो, आचार्य
रहे हो ज्यादातर लोगों ने जिस कर्म के सिद्धांत से आप ग्रसित हो उसका मिस इंटरप्रिटेशन किया है।
इसलिए आपके अंदर वह साहस होना चाहिए कि आप देख सको कि आपके जो पूर्वज है मोटी मोटी बुक्स लिख के गए हैं उसमें भी गलत हो सकता है।
ज्यादातर 10% मैं छोड़ देता हूं क्योंकि पूरी हिस्ट्री में जरूर ऐसे लोग हुए हैं
जिन्होंने बहुत ही शुद्धतम संदेश शुद्धतम मैसेज शुद्धतम बात की है जिसमें ऐसे
कार्मिक सिद्धांत इन सब चीजों के नॉनसेंसिकल चीजों की कोई जगह नहीं थी लेकिन 90% लोग उसी चीज को दोहरा रहे हैं
तो केवल आपके ही जीवन में नहीं लगभग इंडिया में किसी से भी जाकर अगर आप पूछोगे कि आप क्यों गरीब हो या आपके साथ
ऐसा क्यों हुआ या समथिंग तो ऐसी चीज जिस चीज को बदल नहीं सकता जिसको बदल सकता है उसमें नहीं जिस चीज को अक्सर वो बदल नहीं
सकता उसमें जरूर वो बताएगा कि उसने कुछ बुरा किया होगा और जो उसने बुरा किया होगा वो केवल इसी
जन्म में नहीं चलता वो जन्म जन्मांतर चलता है उसको कैसे पता या आपको कैसे पता कि कोई चीज जन्म जन्मांतर चल रही है क्योंकि आपको
अपनी सांस्कृतिक विरासत में मिली हुई है। लेकिन एक झूठ बात है।
एक जन्म से दूसरे जन्म में कभी भी कोई चीज ऐसी फ्लो नहीं हो रही है।
जो बहुत शुद्धतम परिभाषा है कर्म की एक्चुअली जो घटना हो रही है और जो स्वयं
का एहसास है उसी का अटैचमेंट है वह
क्योंकि आपने कुछ किया है इसलिए उसका परिणाम आपको मिलता है।
वो एक फिलोसोफिकल बात हो जाती है। लेकिन वास्तविक बात भी है।
क्योंकि आपके अंदर करने का भाव है।
इसलिए उसका जो भी परिणाम होगा वह आपके लिए होगा।
जब वह करने का भाव खत्म होता है कर्तापन खत्म होता है तो उसका जो रिजल्ट है वो भी खत्म हो जाता है।
वही उसकी शुद्धतम परिभाषा है।
लेकिन फिर सैकड़ों साल बीते, हजारों साल बीते और बहुत सारे स्पिरिचुअल इंटेलेक्चुअल्स आए। उसके बाद धर्म में भी
वो शामिल हो गया। एक एक चीज झूठ है।
आप सोच सोचोगे कैसे हो सकता है कि एक एक चीज हो सकता है।
कई पीढ़ियों से लाखों करोड़ों लोग एक चीज को मानते रहते हैं। फिर साइंस आता है। उसे डिस्कवर करता है और धीरे धीरे धीरे टूट जाता है।
ऐसे जो कर्म का सिद्धांत है एक खोखला सिद्धांत है। आपको उससे कुछ भी डरने की जरूरत नहीं है।
ना ही उसमें आपको ग्लानि किसी भी प्रकार की रखने की जरूरत है।
आपको केवल वो देखने की जरूरत है जो यहां बताया जा रहा है।
जैसे आप देखोगे तो आपको दिख जाएगा कि नेचर में कैसे घटनाएं घट रही हैं। अनबायस होके।
आपको तात्कालिक वही इमीडिएट रीजन दिखेगा।
कि ऐसा क्यों हो रहा है और जैसे दिखने लगेगा तो ब्रेन के ही लेवल
पर क्योंकि यहां जो संपूर्णता का संदेह दिया जाता है मैसेज ऑफ इक्विलिब्रियम में आपको जाने की ही जरूरत नहीं है। इस चीज से
मुक्त होने के लिए जो मूल प्रश्न आप कर रहे हैं कि मुझे बार-बार ऐसा लगता है कि
मैं मैंने पास्ट में कुछ गलत किया था।
आपने कभी कुछ भी पास्ट में ऐसा नहीं गलत किया था।
जिसका रीजन आपको दिख रहा है जो सामाजिक बंधनों से बंधा हुआ है। आपके कानून से बंधा हुआ है। केवल उसी की सजा आपको मिलती है।
उसी का अवार्ड आपको मिलता है। वो भी जरूरी नहीं है। क्योंकि मुक्ति है, फ्रीडम है।
कुछ भी जरूरी नहीं है। इसमें आपको अगर रियली देखना है कि कैसे आपको
किसी घटना की सजा आपको मिल रही है तो आपको सबसे पहले ब्रेन के लेवल पे
तार्किक रूप में इस चीज को हटाना पड़ेगा जो यहां बात हो रही है
कि कोई भी चीज जन्म जन्मांतर नहीं है। जो कुछ भी है यही है। जो हो रहा है आपके साथ
अभी इसी वक्त यही