जो कुछ भी आप ढूंढ रहे हैं, खोज रहे हैं वो यही है। यहां बैठना
यहां जो बोला जा रहा है उसको सुनना। इसके अलावा कुछ भी नहीं। आप जो कुछ भी खोज रहे हैं वो कभी
जाके आपको फ्यूचर में नहीं मिलेगा। कोई ऐसी चीज नहीं है जो फ्यूचर में हो। अगर आपको लगता है कि कोई ऐसी चीज है जो आपसे
अलग है और आपको एक दिन मिलेगी तो एक इलुजन है। आपको कभी भी कुछ भी नहीं मिलेगा। जब
मानव शरीर में एक फील्ड होती है तो सेल्फ कॉन्शियसनेस पैदा हो जाता है। एक चेतना का
एहसास पैदा हो जाता है। और ऐसा लगता है कि आप चेतन हो। आप कॉनशियस हो। आप डिसीजन ले
रहे हो अपने जीवन का क्योंकि आप कॉनशियस हो आप चेतन हो इसलिए कोई बड़ी चेतना पैदा
हो जाती है ऐसा लगता है कि आपसे कुछ ऐसी चीज है जो अलग है और वो एक यूनिवर्सल
कॉनशियसनेस है या कोई परम चेतना है क्योंकि मानव शरीर में वो फील्ड है
इसीलिए ये पैदा होता है और उसी परम चेतना को खोजने के लिए या उससे मिलने के
लिए या जानने के लिए कि वो क्या है? उसका क्या नेचर है? वो जो आपके शरीर में फील्ड
है वो घूमती रहती है।
यही भटक है। इसी को मैं भटकना कहता
हूं। जो आपके शरीर में फील्ड है उसी की वजह से ही आप कोई बड़ी चीज ढूंढ रहे हैं।
और आपको लगता है कि एक दिन जाके वो मिले लेकिन यहां रिवील किया जा रहा है। यहां व्यक्त किया जा रहा है कि कोई ऐसी
चीज नहीं है जो आपको फ्यूचर में जाके मिलेगी। कोई ऐसी चीज नहीं है जो आपसे बड़ी हो। कोई ऐसी चीज नहीं है जो आपसे अलग हो।
आपको कभी भी जो परम चेतना है या यूनिवर्सल कॉनशियसनेस है उसका कभी भी कोई भी अनुभव नहीं होगा।
केवल इतना हो सकता है कि जो आप अलग महसूस करते हैं। आपको लगता है किसी चीज से आप
भटक गए हैं या जो प्राकृतिक चीज है जो प्रकृति है उससे आप अलग हो गए हैं। आभासी रूप में अपेरेंटली हो सकता है आप उसी में
मर्ज हो जाए। वो भी वास्तविक घटना नहीं होगी। क्योंकि कोई भी चीज प्राकृतिक नहीं है। कोई भी चीज अप्राकृतिक नहीं है। जब मानव शरीर में वो ऊर्जा होती है,
फील्ड होती है तो वो जितनी भी घटनाएं हो रही है उसे बाइनरी में डिवाइड कर देती है
कि कोई चीज नेचुरल है, कोई चीज अननेचुरल है। जो नेचुरल है वो उसको पॉजिटिव मानता
है। और जो अननेचुरल है वो उसको नेगेटिव मानता
है क्योंकि कोई ऐसी चीज है जो प्राकृतिक
है नेचुरल है पॉजिटिव है तो जो शरीर में फील्ड है उसको ऑप्टिमाइज करती रहती है
जीवन भर की हमें केवल जो प्राकृतिक काम है वही करना है अप्राकृतिक काम नहीं करना है
जबकि यहां बताया जा रहा है कि जब वो फील्ड होती है शरीर में तो उसी की वजह से प्राकृतिक और अप्राकृतिक दो भागों में
डिवाइड हो जाता है। जबकि कोई डिवीजन नहीं है। ये संपूर्णता है जो नेचुरल और
अननेचुरल की तरह अपीयर होती है। उनमे दोनों में कोई भेद नहीं। उनमे कोई अंतर नहीं।
लेकिन जब कोई आध्यात्मिक मार्ग पर चलता है तो उसे लगता है कि कोई गोल है कोई एंड है
जके उसे कुछ पाना है और उस रास्ते पर वो कुछ ऐसी चीजें जिसको हम अननेचुरल कह रहे
है उसको वो नहीं करना चाहता यहां कोई सजेशन नहीं है कि उस चीज को किया जाए लेकिन उस जो रूल बना हुआ है कि आपको बहुत
नैतिक होना है या आपको कोई चीज छोड़नी है,
अपने घर को छोड़ना है, परिवार को छोड़ना है, नौकरी छोड़ना है या कोई ऐसी चीज है जिसको छोड़ना है और छोड़ने के बाद आपको
जाके जो मिलेगा उसकी प्रोबेबिलिटी बढ़ जाती है। मैप का वो एक इल्लुजन है।
12 कुछ भी पाना नहीं है। कुछ भी खोना नहीं
है। लेकिन ऐसा कल्चर में पास्ट में मैंने भी देखा है और सुना है कि ऐसा कहा जाता है
कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। हा ये कुछ जगह लागू होता है। आपके जीवन में कहीं ना कहीं हो सकता है कोई कहे कि आपको
अगर मूवीज में काम करना है तो आपको मुंबई जाना पड़ेगा। अपने घर को खोना पड़ेगा, छोड़ना
पड़ेगा। तो ऐसे जीवन में जो प्रैक्टिकल प्रैक्टिकल चीजें है उसमे हो सकता है लागू हो की कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ रहा
है लेकिन यहां जो बात हो रही है जो इक्विलब्रियम और संपूर्णता की बात हो रही है उसमे ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपको खोना
पड़े उसको पाने के लिए क्योंकि वो कोई चीज नहीं है जो पाई जाए वो बिल्कुल आपसे अलग नहीं है उसमें ऐसा कुछ नहीं है कि उस कोई
ऐसा गुण हो या कोई ऐसी वर्च जिसको पाने के लिए आप कोई चीज खोए। जैसे
थोड़ी देर पहले मैं कह रहा था कि आप अपने परिवार को छोड़े या कोई नौकरी छोड़े या
कुछ और करे उस परम चेतना या उस यूनिवर्सल कॉनशसनेस से मिलने के लिए पाने के लिए क्योंकि कोई परम चेतना नहीं है। कोई भी
यूनिवर्सल कॉनशसनेस नहीं है। ओके आप खुद को अन म्यूट कर सकते हैं।
क्वेश्चन पूछ सकते हैं।
ओके कोई चैट में लिख रहा है आपको कैसे पता चला था फील्ड के बारे
में ओके तो ये पहले भी कई बार हम लोग डिस्कस कर चुके हैं आई थिंक मीटिंग में तो वो वो
सबको पता है वो आपको भी पता है वो जो लेकिन उसमें मैं समझता हूं जो आप पूछ रहे हैं कि वो एक्चुअली कैसे पता चला कि वही हर एक
चीज का कॉज है तो वो आपके बॉडी में है आपके शरीर में है हर जगह है वो और जब वो
अपेरेंटली आभासी रूप में मेल्ट होती है तो उसका जो प्रभाव होता है वो कंट्रास्ट नोटिस होता
है। तो फॉर एग्जांपल जो लोकेशन का एक्सपीरियंस है या
आप डिसीजन ले रहे हैं अपने जीवन में कि आप डिसाइड करते हैं कि कौन सी ट्रेन चूस करनी
है एक सिटी दूसरे सिटी में जाने के लिए तो जब वो फील्ड अपेरेंटली मेल्ट होती है तभी
वो जो ब्रेन और बॉडी है वो उस चीज को नोटिस करती है की ये एक्चुअली कैसे हो रहा
है और किस तरह वो जो फील्ड है आके उसी को ओवरलैप कर देती है। एक ओवरले उसके ऊपर
चढ़ा देती है और उसकी ओनर बन जाती है और वो कहती है कि मैं डिसाइड कर रही हूं कि
किस ट्रेन से जाना है या किस फ्लाइट से जाना है लेकिन वो डिसीजन अपने आप पैदा हो रहा है आपकी पास्ट कंडीशनिंग से जो भी
आपने पढ़ाई की है या जिस कल्चर से आप आते हैं या जो भी आपकी इकोनमिक कंडीशन है उससे वो पैदा हो रहा है फॉर एग्जांपल अगर आपकी
इकोनमिक कंडीशन ऐसी ऐसी नहीं है कि आप फ्लाइट से जा सके तो आपके दिमाग में कभी ये डिसीजन पैदा नहीं होगा
क्योंकि आपके पास जो पैसा है हमेशा आप ट्रेन से या बस से ही आते जाते रहे तो वो
अपने आप डिसीजन पैदा होता है और हर चीज जो आपकी परिस्थिति है वो चाहे पैसे की हो चाहे आप जिस जगह पैदा हुए हो वो अपने आप
डिसाइड होता है तो ये जो फील्ड जो आप पूछ रहे हैं के कभी भी
वो कभी कभी वो जान नहीं सकती कि वही दूसरी चीजों का कारण है। जैसे वो
फील्ड कभी नहीं जान सकती कि जो समय है,
समय की जो उत्पत्ति है, जो उसका फ्लो है वो उसी फील्ड की वजह से है। वो कभी नहीं जान सकती। कैसे जान सकती है?
लेकिन जब वो नहीं रहती या मेल्ट हो जाती है तो जो ब्रेन और बॉडी है उस चीज को
नोटिस करती है कि एक्चुअली ये इसकी वजह से था जो की वास्तविक नहीं था
ओके। और इसमें आप कह रहे हो आपको कैसे पता चला था? नहीं ये कोई ऐसी चीज नहीं है जो किसी
को पता हो। तो यहां कोई मैं क्लेम नहीं कर सकता कि ये चीज मुझे पता है। क्योंकि वही
फील्ड है जो क्लेम करती है कि उसे कुछ पता है। पता होने का मतलब की जानकारी इन तो है ही। ब्रेन जैसे आपका ब्रेन काम कर रहा है
वैसे ये भी काम कर रहा है। लेकिन पता होने का मतलब उसमें कैसे वो ओनरशिप आ जाती है। मालिकाना
हक आ जाता है। तो जो मालिकाना हक है वो छूट जाता है। वो खत्म हो जाता है। तो जो
है वही रह जाता है। तो कहते की आप हर चीज के मालिक अपने आप को समझते हो। अपने जीवन
के मालिक आप समझते हो या जीवन ही नहीं जो भी आपकी कल्चर है या संस्कृति है वो भी आप मानते हो आप उसके मालिक हो आपकी
रिससिबिलिटी है उसको बचाना लेकिन आपने देखा होगा आप उसे बचा नहीं पाते क्योंकि उसके बहुत सारे मालिक है सब
संस्कृति और कल्चर को बताना चाहते हैं अपने अपने तरीके से और इसीलिए उसमें क्फ्लिक्ट पैदा होता है तो कोई यहां है
नहीं जो उस पर दावा दावा कर सके कि वो जानकारी और इन आपकी
हेलो सर हेलो जैसे आप बता रहे मतलब जान नहीं सकते
उसको फील्ड खुद को कैसे हटा सकती है वो नहीं हट सकता है खुद से बट अभी आप आप तो
हो ही नहीं मतलब आप आप वहां जिस स्टेट में हो तो आप ऐसा इमेजिन करके बता सकते हो कि
आप जैसे पहले थे जब वो फील्ड थी और थोड़ी-थोड़ी फेड आउट हो गई जैसे अभी मेरे साथ हो रहा है मैं मतलब अभी है फेड बट
जहां फेड हो रहा है हल्का-हल्का बाकी चीजों में इंटरेस्ट कम हो रहा है लेकिन ये नहीं पता कि वो पीरियड हटे रहता है सर उस पे कुछ बोला है उसप कुछ बोल ही नहीं सकते
ना तो ये अच्छा है या फिर अब जिस जिस मतलब स्टेट नहीं ऐसा आप जहां हो वो ज्यादा
अच्छा है या नहीं तो ये यहां कोई स्टेट नहीं ये मैंने पहले भी इसे बताया है। ये
कोई अवस्था नहीं है। अगर आपने आध्यात्मिक कोई भी अवस्था सुन रखी है कि कोई समाध या कोई ऐसी अवस्था होती है या कोई अवेयरनेस
की कोई टॉप स्टेट होती है जहां कोई पहुंचता है उस स्टेट में रहता है। वो केवल और केवल एक प्रैक्टिस है और एक अनुभव है।
व उस अनुभव से कोई पहुंच सकता है। और इसमें कुछ भी बुरा नहीं है। जैसे आपने कहा
कि उसमें क्योंकि ये एक अब आप जो देख रहे है आपको लगता है कि जो अगला इंसान है वो किसी अच्छी अवस्था में
है। लेकिन यहां कोई अवस्था नहीं है। यहां मैं कह नहीं सकता कि एक अच्छी अवस्था है। यह
बुरी अवस्था है। यहां जब भी पूछा जाएगा तो यही निकलेगा कि वही है जो हो रहा है। इसमें कैसे अच्छी अवस्था या बुरी अवस्था
कुछ हो सकती है? अच्छी अवस्था बुरी अवस्था नहीं हो सकती है। बट जैसे आपने एक एग्जांपल देते थे कि सामने रेड है पर मैं
कह रहा हूं कि वहां कोई कलर नहीं है। पर सामने वाला कह रहा है कि नहीं रेड है फिर कोई कलर नहीं है। तो वह रेड है। मतलब ऐसा
नहीं कि मुझे दिख रहा है कि कोई कलर नहीं है। लेकिन वो जो रेड था वो हल्का-हल्का उसका रंग झड़ के पिंक दिखने लगा है। पर
अभी भी कलर दिख रहा है मेरे को। जैसे आप बोल रहे हो कि वो फील्ड खुद को नहीं देख सकते कि टाइम नहीं है। ये सब बहुत
क्लियरली एक्सपीरियंस नहीं हो रहा है मुझे। पर थोड़ी थोड़ी वो जो मैंने एग्जांपल दिया था वो केवल एग्जांपल दिया
था। उसका कभी आप उल्टा नहीं कर सकते कि जैसे मैंने अगर बोला कि रेड नहीं है तो कोई सोचेगा वहां ग्रीन है या पिंक है या
कुछ है। मेरा मतलब वो नहीं है जैसे हल्कीहल्की जैसे सेंस ऑफ मी हल्कीहल्की पेड आउट हो गई। जैसे बाकी और सारी जो
मटेरियलिस्टिक चीजें हैं उनमें इंटरेस्ट नहीं है और मैं का भाव भी थोड़ा-थोड़ा कम हो गया ऐसा लग रहा है लेकिन पूरा कम नहीं हुआ है जितना आप में है उतना नहीं है वही
मैं और इसका कोई ये भी नहीं है इसका कोई तरीका भी नहीं है कुछ भी नहीं है तो बिल्कुल तो वही वही हो रहा है वहां मैं
यही कह सकता हूं जैसा आप कह रहे हैं कि क्योंकि आपके साथ वहां क्या हो रहा है कौन जान सकता है इस पूरी दुनिया में कोई नहीं
केवल आप तो आप आप जो वहां बता रहे हो कि जो आपका मैं का भाव है वो थोड़ा थोड़ा
खत्म हो रहा है या मेल्ट हो रहा है तो वही हो रहा है वहां आप ऐसा बता रहे हैं वहां यही कहा जा सकता है लेकिन थोड़ा थोड़ा ही
कम हो रहा है हां जी हां जी वही थोड़ा थोड़ा ही कम हो रहा है
लेकिन अभी पूरा तरह से खत्म नहीं हुआ है क्योंकि जितनी चीजें पहले लगती थी हर चीजों में रियलिस्टिक लगता था जैसे अगर हम
रो भी रहे अभी भी रो लेते हैं कभी-कभी तो वो रियल नहीं रहता। एक बार रो लिए तो फिर उतना ही टाइम तक है। फिर उसके बाद ये नहीं
सोचते थे कि बहुत रियलिस्टिक नहीं लगता कि मेरे साथ ऐसा हुआ ऐसा ही ऐसा अब ऐसा होगा वो नहीं लगता। तो वो फेड आउट होना ही
कहेंगे ना कि थोड़ा थोड़ा तो उसमें वही होता है जो आपकी घटनाएं हो रही है जैसे कि जीवन में अगर कोई दुख आ रहा है और रोना आ
रहा है तो दुख और रोना आएगा। ऐसा नहीं है कि आदमी सुखी हो जाएगा। लेकिन वो जो फील्ड अगर धीरेधी खत्म होगी मेल्ट होगी तो जो
घटनाओं से उसका चिपकना है वो कम हो जाएगा तो जैसे आपका रोने की जो पूरी प्रोसेस है प्रक्रिया है किसी दुख से वो जैसे खत्म
होगा वो कभी घटना हुई नहीं बहुत कम चिपकेगी क्योंकि वैसे भी अगर किसी शरीर में फील्ड है तो घटनाएं तो अपने आप होती
रहती है आप हमेशा रो नहीं सकते ना जाने कितने लोगों की मदद और फादर मर जाते है आपने देखा है सबके साथ होता वो फील्ड होती
है तब भी वो धीरेधीरे तो खत्म होता ही है। छ महीने बाद, डेढ़ साल बाद, दो साल बाद तो दुख तो कम होता ही है। लेकिन वही फील्ड है
वो जो अगर जैसे आप बता रहे हो अगर वो कम है तो जो छ महीने में खत्म होना है वो 20
सेकंड में खत्म होगा और जीरो% हो जाती है तो हो सकता है वो बिल्कुल खत्म हो जाए।
ऐसा हो घटना हो ही नहीं रही। हां वो जीरो% नहीं हुआ अभी पर जीरो% हो
नहीं सकता ना क्योंकि वो होने के लिए कुछ है नहीं फिर बिल्कुल कभी भी वो जब तक वहां
कुछ हो रहा है वही फील्ड है जो रिकग्नाइज कर रही है कि कुछ हो रहा है लेकिन जैसे वो जीरो होगा आप कभी जान नहीं सकते जीरो
क्योंकि कुछ वहां है नहीं रिकग्नाइज करने के लिए कोई अलगाव नहीं है फिर वही है जो हो रहा है हसना हो रहा है रोना हो रहा है
किसी बातचीत हो रही है जो कुछ हो रहा है हो रहा तो इसमें अब कुछ करने का भी मन नहीं करता।
जैसे बहुत सारी किताबें पढ़नी है। मतलब जैसे ये मेरा रिश था कि गौतम बुद्ध की तरह बनना है। बहुत एनलाइटन एनलाइटन कब मिलेगा?
कब मिलेगा? जल्दी से मिल जाए। ये ये वाली चीज भी खत्म हो रही है धीरे-धीरे। पर खत्म नहीं हुई है। अभी आप कभी किसी की तरह नहीं
बन सकते क्योंकि सबकी सबका बैकग्राउंड बिल्कुल डिफरेंट है। सब गौतम बुद्ध जिसका आपने नाम लिया आज से ढाई हजार साल पहले
पैदा हुए थे तो वो बिल्कुल उस तरह किसी की तरह बनना एक संघर्ष है एक स्ट्रगल है कि
मुझे उस इंसान की तरह बनना है आप बिल्कुल यूनिक हो जो भी घटना होनी होगी आपके जीवन में वो बिल्कुल यूनिक होगी बिल्कुल वो
कहीं ना कहीं इधर उधर किसी से सिमिलर हो सकती है लेकिन कभी आप उसे 100% मैच नहीं करा सकते और जो आप बता रहे हैं कि बुक्स
पढ़ने का बिल्कुल आप केवल वही बुक पढ़ सकते हैं जो आपके प्रोफेशन से रिलेटेड होगा कि जिस क्योंकि आपको पढ़ने के बाद
कुछ मान लो आप जॉब करते हैं आप साइंटिस्ट है या मैथमेटिशियन है तो आप वो चीज पढ़ेंगे और उससे आप अपनी जीविका चलाएंगे
लेकिन वो कभी कोई आध्यात्मिक बुक दार्शनिक बुक इसलिए नहीं पढ़ेंगे कि उससे अब आपको कुछ मिलेगा या जो यूनिवर्स है जो सृष्टि
है वो उससे ज्यादा आपकी समझ बढ़ जाएगी उसकी ऐसी चीजों लिए आप कभी बुक नहीं पढ़ेंगे वो
धीरेधीरे खत्म हो सकता है। हम वही जैसे पढ़ाई है एकेडमिक चीजें हैं तो वह तो पढ़ती हूं वो तो चलेगा ही चलेगा
पर यह जो था नॉलेज गेन करना है इसके बारे में जानना है एकिस्टेंस के बारे में जानना है उस वैसे ही चीजों के बारे में जानने का
नहीं मन करता बिल्कुल वो वो नेवर एंडिंग गेम है वो नॉलेज का कोई अंत नहीं है नॉलेज
का अंत केवल वही है जब वो फील्ड का अंत होता है वही फील्ड है जो हमेशा नॉलेज ढूंढती रहती है हमेशा कुछ ना कुछ एक्वायर
करना चाहती है। हमेशा समझना चाहती है। आप आपकी जिससे जीविका चलती है उसको छोड़ के
अगर आप कुछ भी इसलिए ज्ञान अर्जित करते हो कि इससे आपको कुछ मिलेगा। इसका कुछ अर्थ
है तो आप इलुजन में हो। अगर आपको लगता है कि कोई बुक पढ़ने से ज्यादा फायदा है एक
मूवी देखने कंपेयर में तो यह वही बाइनरी है जो वो शरीर में है जो डिवाइड कर रही है
दोनों एक है दोनों में कोई अंतर नहीं है पर ये चीजें अगर मैं किसी को बताती हूं कि
मेरा कुछ करने का मन नहीं करता पार्टी में जाती तो उस टाइम उस टाइम जो मूड है और अभी जो है उसमें कुछ अंतर नहीं है दोनों समय
शांति ही है लेकिन अगर ये चीज़ ये कि किसी को बताएं तो बोलते हैं कि बहुत बोरिंग है ऐसा तुम बहुत बोरिंग हो गई हो पर मुझे
बोरिंग नहीं लगता है मुझे अच्छा लगता है ऐसा बिल्कुल तो वो वो जो फील्ड है वही है जो सोसाइटी में फिट होना चाहती है कि पहले
जैसे कि आपको अगर कोई कह रहा है कि आप बोरिंग हो तो आप वहां शो ऑफ करना चाहते हो कि नहीं आप तो बहुत एनर्जेटिक हो और हो
सकता है किसी का मन ट्रेवलिंग में ना हो फिर भी जितने फ्रेंड सर्किल है जब आपको प्रेशराइज करता है तो आप ट्रेवलिंग करने
जाते हो दिखाने के लिए जबकि उस समय जो आपका मन कर रहा है उस चीज को आप साइड में हटा देते हो और सोसाइटी को पैसिफाई करने
के लिए या उस फिट होने के लिए आप ये करते रहते हो लेकिन जब ये फील्ड धीरेधी मेल्ट होती है तो आप किसी को पैसिफाई नहीं करते
किसी को भी खुश करने की कोशिश नहीं रहती उसमें एक जरूर एक ऊपरी लेयर रह जाती है क्योंकि आपके जो रिलेटिव्स है फ्रेंड्स है
आप जानबूझ के उन्हें हर्ट नहीं करते हो लेकिन बहुत कोर में आप कंप्रोमाइज नहीं कर सकते किसी से असंभव है वो ऊपरी तौर पे हो
सकता है कोई आपको मूवी देखने के लिए बुलाए तो आप चले जाओ आप फ्री हो लेकिन आपका अगर मन नहीं है और पहले आप कंप्रोमाइज कर लेते
थे कि ये इंसान आपकी हेल्प करेगा हो सकता है फाइनेंसली हेल्प करे या इसकी फैमिली हेल्प करेगी तो अगर अब आपका
मन नहीं है तो असंभव है आप नहीं जा वो चाहे जितना बड़ा इंसान हो चाहे वो देश का
प्रधानमंत्री हो या कोई हो आप कभी नहीं जाओगे अगर आपका मन नहीं है लेकिन जनरली जो आपके वही फ्रेंड्स रिलेटिव्स है जो जैसी
लाइफ चलती रहती है वो चलता रहता है उसमें कोई प्रॉब्लम नहीं
ओके तो कोई पूछ रहा है कि क्या यह सिर्फ समझ का फर्क है? नहीं। ये यहां जो बात
होती है इक्विलब्रियम की वो कोई समझ नहीं है। ये कोई समझ का फर्क नहीं है। आप चाहे जितने इंटेलेक्चुअल हो आपने चाहे जितनी
बुक पढ़ रखी हो। आप चाहे जितने बड़े फिलोसफर हो ये ये बिल्कुल अलग बात है। वही मैं बार बार
एक उदाहरण देता हूं की कितनी भी समझ से की समय एक अपीयरेंस है वास्तविक नहीं है।
किसी भी मेंटल अंडरस्टैंडिंग से जो आप जीवंत एहसास उसका लिविंग सेंस महसूस करते हैं वो कभी नहीं खत्म होगा।
एक तरफ सैकड़ो नहीं आज भर के दुनिया भर के जितने फिलोसफर है और जितने विद्वान आप मानते हो साइंटिस्ट सबको एक तरफ खड़ा कर
दो लेकिन फिर भी उनका पूरा ज्ञान जितना आज तक उन्होंने अर्जित किया है वो ज्ञान भी
एक तिन के बराबर नहीं होगा इसके क्यों क्योंकि यहां कोई ज्ञान नहीं है ये ये एक जीवंत एहसास है क्योंकि ज्ञान से आपका
जीवंत एहसास कभी बदलता नहीं है वो एक फील्ड है जो आपके शरीर में बिल्कुल एंबेडेड है अंदर है धसी हुई है वो कभी भी
किसी भी ज्ञान से किसी भी प्रैक्टिस से किसी भी समझ से वो बाहर नहीं जा सकती कभी वो मेल्ट नहीं हो
सकती आप मेंटली इस चीज को समझ सकते हो सिमिलर बात ऐसे पास्ट में किसी ने कही हो बहुत सारी सभ्यताओं में धार्मिक पुस्तकों
में आध्यात्मिक पुस्तकों में सिमिलर चीजें मिलती है आप उसे पढ़ लोगे आप उसे रट लोगे और हो सकता है दुनिया भर को आप बताओ लेकिन
उसको पढ़ने से समझने से दुनिया भर को बताने से वो वो कभी भी उसका हिस्सा नहीं
बनेगी आपके ब्रेन और बॉडी का क्योंकि आपके जो ब्रेन और बॉडी है उसी में मन पैदा हो जाता है जो फील्ड है और उसका अनुभव
बिल्कुल अलग अलग हो जाता है तो ये केवल समझ का फर्क नहीं है
नमस्ते सर नमस्ते सर तो ये जो फील्ड है ये धीरेधीरे
कोलप्स होती है या सडन होती है या इसका कोई ऐसा कुछ है ही नहीं वो अपनी मर्जी की मालिक है कोई रूल नहीं है लेकिन जहां तक
मुझे इन है पास्ट सारी चीजों से ये इसमें कुछ भी हो सकता है ये बिल्कुल सडन भी हो
सकता है बिल्कुल जैसे प्लास्ट होता है ऐसे हो सकता है बिल्कुल एक एक सेकंड में और
ऐसा भी हो सकता है कि वर्षों में धीरे धीरे धीरे और ऐसा भी हो सकता है
कि ये कुछ चीजों का अनुभव आपका बदल जाए लेकिन कुछ चीजों का अनुभव जीवन भर रहे।
क्यों? क्योंकि ऐसा मैं जानता हूं कि कुछ लोगों ने पास्ट में जो की जैसे
जो लोकेशन का अनुभव है कि आप एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं और समथिंग ये उनका
बिल्कुल कोलप्स हो गया था कि जैसे वो कार ड्राइव कर रहे हैं, बाइक ड्राइव कर रहे हैं या बिल्कुल ऐसा लग ही नहीं रहा है कि
वो जो गैप होता है आपके और सामने वाली चीज के बीच में वो अनुभव उनका चला गया। चला
गया लेकिन जो उनका समय का अनुभव है वो द साल 20ो साल तक बना रहा क्यों क्योंकि जो
फील्ड है एक्चुअली वो कोई एक फील्ड बॉडी में एक जगह नहीं है वो
काफी डिस्ट्रीब्यूटेड भी हो सकती है की हो सकता है आपके स्पाइन के आसपास की चीजे कुछ
डिफरेंट ढंग से हो जो ब्रेन के आसपास है वो डिफरेंट ढंग से हो तो इसमें कोई रूल नहीं है। बिल्कुल कुछ भी हो सकता
है। भाई जैसे हम आपकी आवाज को सुन रहे हैं। आपको देख रहे हैं। मोबाइल को देख रहे हैं। अपने शरीर को देख रहे हैं। जान रहे
हैं। सब कुछ देख रहे हैं। ये कौन देख रहा है? कौन जान रहा है? आवाज को सुन रहे हैं। देख रहे हैं। लेकिन कौन जान रहा है?
हां नहीं। तो ये वही तो वही जो फील्ड है जो मैं का भाव है वही चीज को जान रही है।
जानने का मतलब क्या है कि जानने का मतलब क्या है कि उसी में
मालिक होने का भाव पैदा हो जाना। और क्या है उसमें जानना कि जब आप
देखते हैं कोई चीज तो आंखें देख रही है। किसी ऑब्जेक्ट पे लाइट्स गिर रही है।
लाइट्स वहां से रिफ्लेक्ट हो के आपकी आंखों पर आ रही है। फिर ऑप्टिकल नर्व से होते हुए जो भी ब्रेन में होता है साइंटिफिक चीजे है उस हिसाब से इमेज बन
रही है। उसमें कोई प्रॉब्लम नहीं है। लेकिन ये पूरा जो देखने
की प्रक्रिया है जो प्रोसेस है ये एक जगह घटित नहीं हो रही है। तो आप कह नहीं सकते
किसी एक पॉइंट पे आप देख रहे हैं। सामने स्क्रीन है। स्क्रीन तो वहां है। वहां से
लाइट ट्रेवल कर रही है। फोटोन के रूप में आ रही है। तो जहां है फोटन फिर यहां है। फिर यहां है। वो बात
दूसरी है कि लाइट की स्पीड इतनी ज्यादा है कि ब्रेन उसे पर्सव नहीं कर सकता। लेकिन एक्चुअलिटी में तो वो एक एक ही ट्रेवल
करके आ रही है। आंखों पर गिर रही है। फिर वो जा रही तो वहां से वहां आने में गैप है। टाइम है। तो ये पूरा का पूरा व्यू जो
है ये एक जगह घटित नहीं हो रहा है कही व। लेकिन जब वो फील्ड पैदा होती है तो वही
लोकेशन का भाव पैदा कर देती है। उसे लगता है कि जो दृश्य देखा जा रहा है ये उसके अंदर घटित हो रहा है। उसे लगता है उसके
अंदर हो रहा है और लगने का मतलब वही मालिक बनना है उसका। तो जो आपका क्वेश्चन है कि
मैं इसको देख रही हूं। वही वो फील्ड है जो इसको देख रही है। लेकिन एक्चुअली में वो देख नहीं रही है इसको। वो कभी देख ही नहीं
सकती। वो केवल उसका वही उसकी ओनर बन रही है और वो कह रही है कि मैं सुन रही हूं
मैं देख रही हूं वहां वो है ही नहीं केवल संपूर्णता है कोई एक लोकेशन नहीं है ज से
कोई चीज देखी जाए वो देखने का जो आभास पैदा होता है या जो भाव पैदा होता है वो वास्तविक
नहीं तो वहां कोई देखने वाला नहीं तो इमेज जैसे दिमाग के अंदर बनी है कोई भी
थॉट्स आए वो हॉट्स जाना गया या देखा गया इमेज देखी गई आवाज सुनी गई सुनी तो गई ना
सर देखी तो गई मतलब सिर्फ देखना है देखने वाला नहीं है सिर्फ सुनना है सुनने वाला नहीं है जानना है जानने वाला नहीं है आप
ये देखो कि अगर ये माध्यम है कोई कहता है पास्ट में भी मैंने देखा सुना था कि आंखें
है या कान है या जो टच है ये केवल एक मीडियम है राइट और आप हो जो एक्चुअली इसको देखते हो
तो क्या अगर मीडियम नहीं है तो आप देख सकते हो इसको आप नहीं देख सकते नहीं तो जो देखने
वाला है उसकी क्या वैल्यू है जब मीडियम नहीं है तो जो अगर है ही नहीं फिर तो
एक्सजेक्टली तो ये जो आपका ब्रेन और शरीर जो है ना ये बिल्कुल एक्टिव रहती है हमेशा
एक्टिव होने का मतलब की हमेशा अलर्ट रहती है इसके जितने सेंसरी परसेप्शन और ये हमेशा काम करती रहती है। जैसे आप सोते
रहते हैं तब भी आपका ब्लड फ्लो होता रहता है। आप सांस लेते रहते है। ये चीजें ऑटोमेटिकली अपने आप चल रहा है। जैसे कोई
पौधा है या कोई और जानवर है। कोई और स्पीशीज है। यहां जो रिवील किया जा रहा है व्यक्त किया जा रहा है कि ये चीजें अपने आप चल रही है। संपूर्णता में घटित हो रही
है। मतलब सम्पूर्णता ही है जो इस तरह घटित हो रहा है। लेकिन वही फील्ड आती है। और
इसी में ओनरशिप डाल देती है। वो फील्ड कहती है कि मैं सुन रही हूं। वो फील्ड कहती है कि मैं देख रही हूं। वो फील्ड
कहती है कि मैं डिसीजन ले रही हूं। जबकि वहां जब ये भाव आता है कि मैं देख रहा हूं। मैं सुन रहा हूं तो एक ये
आता है कि इस मैं को कौन से पॉइंट पे रखूं। वो कभी रख ही नहीं पाता कि किसको मैं मैं कह लूं। आंख को वो तो हूं नहीं।
शरीर को अंदर चढ़ने वाले केमिकल्स को किसको। बिल्कुल। इसीलिए बात समझ में आती है पॉइंट रखा ही
नहीं जा सकता कहीं बिल्कुल इसीलिए जितने और पास्ट में भी मैंने देखा था जितने कभी मैं किसी एक आचार्य को उनसे मिलने गया था
तो वो वो भी शुरू में ऐसे ही आपको बहुत ऐसी चीजें बताएंगे आपको लगेगा बात तो सही है कि मैं पॉइंट नहीं रख सकता मैं अपनी
आंखें नहीं हूं मैं अपने कान नहीं हूं या मैं अपनी बॉडी नहीं हूं आप तो कह ही नहीं सकते तो आपको बहुत ही ऐसा लगेगा की कितनी
गहरी बात आचार्य बता रहे है लेकिन वो आचार्य जो है अगर उनको पता होता
तो बताते वो भी केवल एक जो परंपरा है वही सुन के वही रिपीट कर रहे है क्योंकि जो
अलगाव है जैसे मैंने पहले ही बताया था कि वो दुनिया की हर एक चीज से अलग हो सकती है। आपके शरीर से, आपके हाथ से, आपके
ब्रेन से, हर एक चीज से इवन एक भी इन भी लैंग्वेज आपको बोलना ना
आता हो तब भी वो फील्ड है वो अलगाव पैदा कर सकती है। बहुत सारे आदिवासी या जितने जो या पहले जो रहते थे जानवरों की तरह
लाइक हंटर और गैदरर्स की तरह जो ह्यूमन बीइंग रहते थे वो उनके अंदर भी वो फील्ड पैदा हो सकती है। यहां कुछ गारंटी नहीं
कहा जा सकता उस समय था या नहीं था। लेकिन यहां ये बताया जा रहा है कि उसके नॉलेज इंफॉर्मेशन या किसी लैंग्वेज से वो पैदा
नहीं होता। क्योंकि वो इतना सल है आपके बॉडी में की ऐसा लगता है कि आप सोचते हैं
कोई थॉट पैदा होता है। कोई लैंग्वेज है। इसीलिए मैं हूं।
लेकिन वो केवल ऊपरी चीज है। सत ही चीजें है। कोई भी लैंग्वेज, कोई भी शब्द इन सब
की कोई वैल्यू नहीं है। आप कुछ भी सीख लीजिए या कुछ मत सीखिए। वो जो स्वयं का एहसास है, जो फील्ड है, जो भाव है वो
हमेशा बना रहेगा क्योंकि वो बहुत कुछ बायोलॉजिकल है। आपके शरीर में
वो पैदा हो गई। जैसे वही मैगनेट के अंदर मैगनेटिज्म पैदा हो जाता है। तो किसी के बताने से बहुत
अच्छा लग सकता है सुनने में कि आप यह नहीं हो आप वो नहीं हो। फिर वो आपको बताएंगे कि सॉरी फिर वो आपको बताएंगे कि इसका मतलब आप
कुछ और हो। आप अपने ट्रू नेचर को जानो। जो आपका रियल सेल्फ है उसको रियलाइज करो। वो
और बड़ा ट्रैप है। आप जीवन भर लट्टू की तरह घूमते रहोगे। ट्रू नेचर को जानने के
लिए ट्रू सेल्फ को जानने के लिए आप कभी उसे जान नहीं सकते क्योंकि वहां वो है नहीं कोई सेल्फ नहीं कोई वहां सेल्फ
कॉन्शियसनेस नहीं केवल वो शरीर की चेतना है व जो जानती है चीजों को समझती है जैसे
सुनती है देखती है टच करती है खाना खाती है सोती है केवल वही है वहां बाकी और कुछ नहीं
सर तो ये जो सेंस ऑफ आई है जो हमारे होना है वो तो सिर्फ सेंस के कारण ही है। सेंस हटा दे तो आई भी
खत्म। ये तो सीधा-सीधा समझ में आता है। हम गहरी नींद में जाते हैं तो सेंस नहीं होता तो हम भी नहीं होते। कोई ना बोलने बचने
वाला भी नहीं होता। कोई वाला नहीं रहता उस टाइम। फिर जब सेंस आती है सुबह तब हम कहते हैं कि हां हम नींद में थे। बिल्कुल। तो
आप ऐसा कह सकते हैं कि वो काइंड ऑफ एक मोड चेंज होता है कि वो मोस्ट ऑफ द टाइम जब बिल्कुल आप जागने वाली अवस्था में होते
हैं तो वो एक्टिव रहता है। अदरवाइज जैसे आपने कहा कि सोते समय आप बता ही नहीं सकते अपने आप को कि आप सो रहे हैं। तो और जितने
आपके सेंसेस है वो ना भी हो तब भी वो सेंस रहता है। कई बार आप जानते हैं कि प्रकृति में ऐसे लोग पैदा होते हैं जो जन्म से ही
अंधे होते हैं या नहीं सुन सकते या बोल नहीं सकते। बहुत सारे सेंसरी परसेप्शन या ऐसी चीजें उनकी काम नहीं करती। लेकिन उनके
अंदर भी वो सेंस और सेल्फ होता है। वो बना रहता
है। तो आपने जब ये चैनल स्टार्ट किया तो उसे मतलब क्या सोच के स्टार्ट किया था?
क्योंकि आप वहां कोई सोचने वाला नहीं है जो यह सोचेगा कि मुझे इस चीज को और लोगों को बताना है तो क्या क्या हुआ था जब ये
चैनल उसने स्टार्ट किया बिल्कुल तो ये एक एक्सप्रेशन है जैसे वही उदाहरण देता हूं
मैं कि जैसे चिड़िया बोलती है कुछ तो चैनल से पहले मेरे जो आसपास लोग हैं जो जानते
हैं कुछ बहुत सारे लोग तो जानते ही नहीं बहुत सारे मेरे फ्रेंड और की ऐसा कुछ है भी मैं ऐसी किसी मीटिंग भी करता हूं लेकिन
जो जानते हैं जिनसे कुछ बात हुई है जैसे मेरे भाई साहब है बड़े भाई है या कुछ और
जो है तो जब आपको ऐसी चीज बोलनी नहीं है लेकिन जब वो आमने सामने बैठे हैं तो आपने
देखा होगा जीवन में कुछ ना कुछ दार्शनिक बात और ऐसी बातें होती है कई बार तो पहले आप ऐसी बातें बोलते थे मान लो
सात आठ साल पहले या जो भी है आप दार्शनिक रूप से कुछ बातें बोलते लेकिन फिर जो आपके आसपास लोग है वहां वैसी
बात आप कर नहीं सकते को सी दार्शनिक बा क्यों क्योंकि अब आपको दिख गया कि वो खोखला है ऐसा है नहीं तो आप बोलोगे की
एक्चुअली ऐसा नहीं है तो जो सामने वाला आपका भाई है या जो
है वो फिर कहेगा कैसी बात कर रहे हो क्योंकि उसने ऐसी बात सुनी नहीं है या
सुनी भी है तो डिफरेंट फॉर्म में सुनिए तो मेरे साथ शुरू में चैनल से पहले यही
हुआ जो आसपास है व आप बता रहे हो वहां किसी को बता रहे हो कि एक्चुअली जो आपको लगता है कि रियली आप बूढ़े हो रहे हो या
आपको एक सेंस है एज का की आपकी ऐ आगे बढ़ रही है खत्म हो रही है मुझे याद है किसी
की कुछ ऐसे बर्थडे आया था तो उससे कुछ वही दार्शनिक बात उस एक मैसेज आता है आपको पता
होगा कि एक्चुअली जो आप बर्थडे मना रहे है आपकी जो ऐ फिक्स है उसमें एक साल कम हो
गया तो ये कोई खुश होने वाली बात नहीं है ऐसा कुछ मैसेज था समथिंग तो ऐसी बातें
जिसको मैं पहले दूसरे ढंग से लेता था वो चीज बिल्कुल बदल गई तो जो आसपास के लोग थे उनसे बातचीत में भी वो चीज बदल गई और फिर
वही है कि वो एक एक्सप्रेशन था तो जब आपके आसपास वो चीज होती है तो उसी
का एक्सटेंशन है ये अगर ये चीज ना भी की जाएगी तो मेरे जो आसपास है ज में पार्क जाता हूं या कहीं और जो जानेंगे सुनेंगे
वो आके बात करेंगे वो पूछेंगे ऐसा होता है वही यहां हो रहा है यहां कोई इंटेंशन नहीं है यहां कोई ऐसा भाव नहीं है किसी को दिया
जाए यहां केवल एक्सप्रेशन है जैसे कोई चीज किसी में क्यों नहीं होता जितना इतना लंबा मैंने इसका आंसर दिया लेकिन इसका बहुत
छोटा आंसर भी हो सकता था यहां वही की यहां कोई क्यों नहीं है दैट्स ऑल वही फील्ड है जो क्यों पूछती है क्यों
क्योंकि आपने चैनल के बारे में पूछा आप मुझसे कभी फेस टू फेस मिलते तो आप दूसरी चीज यही पूछते की आप क्यों पैसा कमाते हैं
जब कुछ रियल नहीं आप क्यों ये चीज कर रहे हैं आप क्यों घूमने जाते हैं आप क्यों मूवी क्यों देख रहे है क्यों क्योंकि एक
कासेप्ट होता है की जब वो फील्ड नहीं होगी जब कुछ चीज रियल यहां बताया जा रहा है ना कुछ रियल है अनरियल है
तो उसका उल्टा इंसान करने लगता है कि ऐसा इंसान तो मूवी भी नहीं देखेगा कहीं घूमने
नहीं जाएगा किसी बात नहीं करेगा किसी ध्यान की अवस्था में जैसे आपने सुगत बुद्ध
को देखा है वैसे बैठा रहेगा वो केवल एक काल्पनिक चीज है या एक कह सकते हो आप सांस्कृतिक चीज है जो लोग देखते आय है और
मैं जानता हूं इस चीज को बहुत सारे पास्ट में भी जिनको हम गुरु मास्टर या कुछ मानते हैं। उन्होंने भी ऐसा ऐसी इमेज क्रिएट
करने की कोशिश करी है कि जहां वो एक दूरी बना के रखते हैं और स्पेशल बनने की कोशिश
करते हैं कि उनके कपड़े स्पेशल होंगे या आपके साथ खाना भी नहीं खाएंगे। मैंने खुद इसे बचपन में एक बार देखा था। कोई स्वामी
जी आते थे तो उन्हें जब पानी पीना था तो उनके दो जो शिष्य थे वो सामने आ गए और सामने एक
पर्दा लगा दिया भगवा कलर का कुछ समथिंग उसके बाद उन्होंने पानी पिया फिर उन्होंने हटाया और उसके बाद उन्होंने बोलना स्टार्ट
किया। क्यों? क्योंकि वो वही दिखाना क्योंकि एक ऐसा इंसान अभी आप मेरे साथ मिलो और साथ
में आइसक्रीम हम खा रहे हो तो जो एक ओरा है जो इमेज है ऐसे इंसानों की वो ब्रेक
होगी इसीलिए 99 परस लोग वो औररा बना के रखना चाहते है एक दूरी बना के रखना चाहते
है की कहीं उनके अंदर की वो पोल ना खुल जाए क्योंकि वो औररा बना होता है इसलिए आप
उनसे टफ क्वेश्चन पूछ नहीं पाते की ऐसा क्यों क्यों या वैसा क्यों नहीं हमेशा आप
उन्हें गुरु के भाव से देखते है उन्हें एक दूसरे स्तर पर रखते है ऊंचे स्तर पे और इसी से वो जो चरनी मशीन है चलती रहती है
वो गुरु है जो आपको घुमाता रहता है और इसीलिए वो सारी चीजे बनी है तो यहां सीधा
आंसर है कि जो क्यों है यहां कोई क्यों नहीं है ऐसा हो रहा है मीटिंग हो रही है
जैसे फील्ड नहीं है तो आप कभी रात को लेटे हो छत पे तो ऐसा सवाल भी नहीं आता होगा मन में कि जो ये जो तारा दिख रहा है उसप कोई
इंसान रहता होगा कि नहीं ऐसा कभी नहीं जो जो दिख रहा है वही है तो वहां
वो यूनिवर्स की ब्यूटी है सुंदरता है जो ऐसी ये आंखें उसे देख रही है अद्भुतता है
जैसे एक बच्चा देखता है उसमें ऐसा कुछ है नहीं कि वहां कोई इंसान रहता है या ये तारा तो इतने लाइट इयर्स दूर है हो सकता
है ये तारा वहां हो ना क्यों क्योंकि लाइट्स को ट्रेवल करने में टाइम लगता है ये चीजें जितनी पहले इस ब्रेन में चलती थी
कभी जो मैं सूरज को सुबह देखता था तो लगता था ओके 8 मिनट 19 सेकंड लगते हैं वहां से रेज आने में तो अगर सन वहां से गायब हो
जाएगा तब भी 8 मिनट 19 सेकंड तक धरती पर प्रकाश रहेगा। जितनी चीजें आप पढ़ते हैं
फिर उसी इमेज से आप यूनिवर्स को देखते हैं। उस कोई बुराई नहीं है। लेकिन जो आपने यहां पूछा की अब जो चीज देखी जाती है उस
केवल वही वंडरनेस रहती है। एक सुंदरता रहती है। एक ब्यूटी रहती है। उसमें कोई एक मशीन
नहीं रहती कि इसको जानना है क्या है। केवल उसके अलावा जो आपका प्रोफेशन है अगर हो सकता है मैं एस्ट्रोनॉम होता या
एस्ट्रोनमर या कुछ तो वो चीज क्योंकि प्रोफेशन से रिलेटेड है तो हो सकता है वो चीज चलती रहती
ओके तो किसी ने लिखा है कि क्या फील्ड का खत्म होना जरूरी है या फिर जैसा है वैसे
रहा जब होगी तब मेल्ट होगी कुछ भी जरूरी नहीं कोई भी
चीज जैसे किसी का जिंदा रहना जरूरी नहीं किसी का मरना जरूरी नहीं नदियों का बहना जरूरी नहीं क्योंकि जो जरूरी है वही बंधन
है जब वो जरूरी होने का एहसास खत्म होता है तो ये दिख जाता है कि जो फ्रीडम है जो
मुक्ति है वही है जो नदियों की तरह पेड़ की तरह आकाश की तरह इंसानों की तरह प्रकट
हो रही है। उस जरूरी नहीं। जरूरी होने का कोई भाव नहीं है। तो यहां जो आपका क्वेश्चन है की क्या जरूरी है मेल्ट?
बिल्कुल जरूरी नहीं। और उस कोई बुराई नहीं। किसी के शरीर में अगर स्वयं का एहसास है वो फील्ड है तो उस क्या बुराई हो सकती है?
और बस वही है कि उसमें फिर वही कंट्रास्ट पैदा होता है कि
वो वही फील्ड आएगी वो फिर वो फील्ड कहेगी कि मुझे दुख है मैंने जीवन में बहुत दुख
उठाया है और मेरा जीवन कभी अच्छा नहीं रहा है। तो जब भी वो ऐसे मैसेज से मिलेगी तो
यहां से दूसरा मैसेज जाएगा यहां से। की एक्चुअली आपको कभी दुख नहीं हुआ है। जितने
वो दुख है पास्ट में वो सब इलजली दुख है। वो उसमें कोई कंटिन्यूएशन नहीं है। तो
इसलिए फिर वहां वो बात पैदा होती है। लेकिन किसी भी बात का कोई भी उद्देश्य नहीं है। वो फील्ड मेल्ट हो ना मेल्ट हो
आभासी रूप से है या क्या है? किसी चीज की कोई जरूरत नहीं। हां मेल्ट होना होगा तो मेल्ट हो जाएगी। नहीं मेल्ट होना होगा तो
नहीं होगी। वैसे भी जब ये बॉडी संपूर्णता में मेल्ट होगी। बॉडी मेल्ट होगी। मतलब जब मृत्यु होगी, शारीरिक
मृत्यु होगी जो मेडिकल साइंस में जैसे डिफाइन किया जाता है ब्रेन डेड तो वो
फील्ड मेल्ट ही होना है उसे संपूर्णत अपेरेंटली एक्चुअली वहां है नहीं वो।
यह फील्ड आपकी मेल टू है तो आपको कुछ अच्छा या बुरा लगता है मतलब जैसे अभी क्या क्या चल रहा है पॉलिटिक्स वगैरह में बेकार
में केस हो जाते वो ऐसे न्यूज़ देख के कुछ भी ऐसा अच्छा बुरा नहीं लगता है जो हो रहा है वो हो रहा है ऐसा ख्याल आता है बिल्कुल
उसमें लगता है लेकिन उसमें कोई एसेंस नहीं है उसका कोई सार नहीं है कि जिसके लिए यहां कोई दुख पैदा हो तो वो साथ नहीं चलती
तो फॉर एक्स जी सोसाइटी में मैं रहता हूं। मैं भी नहीं चाहता कि यहां चोरी हो, डकैती हो। तो कल को चार लोग आप लोग आओगे और
कहोगे कि यहां एक गेट लगाना है तो मैं भी उसका समर्थन करूंगा। हां यार यहां गेट लगाना चाहिए। नहीं तो यहां चोरी हो सकती है। क्यों? क्योंकि जो बॉडी और ब्रेन है
वो अपने आप को प्रोटेक्ट करेगी। और प्रोटेक्ट करने का मैकेनिज्म केवल वही नहीं है कि जैसे कुत्ता आपके पीछे पड़ा
है। प्रोटेक्ट करने का मैकेनिज्म वो भी है कि जब आप सोने जाते हो तो आप अपने घर की सीट नहीं लगाते हो। ऐसा नहीं है कि यहां
जो फील्ड नहीं है तो आप अपने घर का दरवाजा नहीं लॉक करोगे और ऐसे ही सो जाओगे। तो जितनी भी जैसे आपने कहा न्यूज़ में जो
कुछ हो रहा है तो जैसे जब आप देखते हैं कि आपके देश में बहुत बेरोजगारी है कितनी
भीड़ है या कहीं स्टमपीड हो गई है कि लोग भगदड़ में मर गए हैं तो उसे देखते ही वहां से करुणा पैदा होती है। लेकिन वो करुणा
साथ चलती नहीं। क्यों? क्योंकि करुणा आपकी नहीं है। उसे पैदा होना है तो होती है। किसी जानवर को देख के होती है। किसी
भिखारी को देख के होती है। आपके पास जो होता है आप शेयर करते है। आप इसलिए शेयर नहीं करते उसका भला हो जाए।
वो अपने आप वहां घटना घटती है क्योंकि एक स्पीशीज दूसरे स्पीशीज की हेल्प करती है। आपने एनिमल प्लनेट उन सब में भी देखा होगा
कैसे एक सिमिलर स्पीशी एक ग्रुप में चलते है झुंड में चलते है जो लकड़बग है सियार
है वो दूसरों के ऊपर अटैक करते है आपस में उतना नहीं लड़ते एक दूसरे को प्रोटेक्ट कर रहे है वही चीज ह्यूमन स्पीशीज में है
हमारे पास ब्रेन है तो हम और चीजों से प्रोटेक्ट करते है घर बना लिया है दीवारें बना ली है गेट लगा लिया है और सारी चीजें
कर ली तो उस बदलता नहीं है वो चलता रहता है और जो घटनाएं हो रही है उससे दुख पैदा
होता है लेकिन दुख कंटिन्यू नहीं होता। ये ये कोई ऐसी चीज नहीं है जो
आपको स्टोइक जिसे कहते हैं कि आप आप किसी चीज से अनफेक्टेड हो। ये कोई ऐसी चीज नहीं
है। वो एक आध्यात्मिक प्रैक्टिस है। अब कोई कह सकता है कि उनकी भी वही डेफिनेशन थी। तो हो सकता है वो मुझे नहीं पता की
उनकी यही डेफिनिशन थी कि आप किसी चीज से कोई आप किसी साथ नहीं चलती
यही स्थित प्रगता है हो सकता है कोई बोले की यही है लेकिन मैं उसको नहीं बोलता क्योंकि मैं जानता हूं उस कितने नॉनसेंस
के बा है यहां केवल जीवन है हर चीज का प्रभाव है हर चीज का इफेक्ट है
प्रणाम सर। ऐसा बोला जाता है कि जब बोध होता है तो आनंद और प्रेम साथ वैसे ही आता
रहता है अनकंडीशनल। तो ये क्या है?
इसमें कितनी सच्चाई है? हां। लेकिन वो कौन सा आनंद है? क्या जब हम आइसक्रीम खाते हैं तो उसमें आनंद आता है। उस आनंद की बात हो
रही है या किस आनंद की? मुझे नहीं पता। एक्चुअली यही आनंद है जो मैं और आप बातें कर रहे हैं। इसके अलावा कोई आनंद नहीं है।
लेकिन अगर किसी के हाथ में उसी समय फोड़ा हुआ है तो वहां पेन पैदा हो रहा है। वही पेन आनंद है। अब कोई कहेगा ये कैसे आनंद
है? तो जो इस चीज को क्लेम कर रहे हैं हमेशा आनंद रहता है। उनसे आप पूछो की भाई जब आपको फोड़ा हुआ है तो इसमें भी आनंद है क्या? या आपको भूख लगी इसमें आनंद है
क्या? या आपकी फ मेंबर में किसी कैंसर हो गया इसमें भी आनंद है क्या? तो वो किस आनंद की बात कर रहे हैं मुझे नहीं पता।
कोई आनंद नहीं होता जो हो रहा है वही है केवल संपूर्णता है जो आनंददाय चीजे है
आनंददाय चीजे है जो दुखमय है वो दुखमय है वो केवल एक तरफ सोचने वाली चीजे है क्यों क्योंकि ह्यूमन बीइंग जो है वो नॉर्मल
लाइफ से परेशान हो चुका है तो वो सोचता है कोई ऐसी चीज है ज वो ऐसी आनंद की अवस्था में चला जाएगा ज आनंद ही आनंद हो अक्सर जो
ऐसी बातें करते हैं उनको आपने देखा होगा कुछ कमी नहीं खाने पीने के उन्होंने आश्रम खोल रखा है बड़ा बड़ा और बहुत सारी चीजें ऐसी कर रखी
है कि उनके अंदर बहुत सारी वहां सिक्योरिटी है। खुद अच्छी गाड़ियों से चलते हैं अच्छे हॉस्पिटल में जाते हैं। वही जो की हो सकता है रात के एक बजे आपको
बुखार हो जाए तो आपको कोई हेल्प करने वाला ना हो लेकिन जो ये कह रहे है की आनंद होती है उनके हेल्प करने वाला जरूर है। उनके
आसपास उनके शिष्य है उनको ले जाएंगे। उनको बड़े से बड़े एम्स में डॉक्टर मिल जाएंगे। अपॉइंटमेंट मिल जाएगा। मुझे और आपको नहीं
मिलेगा तो उसे वही आनंद बेच रहे है वो मार्केटिंग चल रही है उसकी ऐसा कोई आनंद
नहीं है केवल वही है जो है किस आनंद की बात यहां वही आनंद है मैं बोल रहा हूं आप सुन रहे है अब वो आनंद फ्यूचर में कौन से
फ्यूचर में कोई फ्यूचर नहीं है कौन सा आनंद मिलेगा आप बैठे है बा कर रहे है इससे
बड़ा आनंद और क्या हो सकता है यही आनंद है
ओके कोई पूछ रहा है कि अध्यात्म की ये प्रॉब्लम है कि वो सिर्फ अच्छी बातें रखना चाहते हैं। बुरी छोड़ने को कहते हैं।
बिल्कुल सही कहा आपने। मैं भी ऐसे पास्ट में मैं देख चुका हूं कुछ 2011 में आठ 10
12 साल पहले ऐसे ही कि जसे मिलो हमेशा आपको ऐसी शाइनिंग चीजें दिखाएंगे कि आपको
लगेगा कि आपका जीवन तो बिल्कुल व्यर्थ है। उसे जरूर पाना है जो ये आचार्य बता रहा है जो बाबा बता रहा है जो गुरु बता रहा है और
आप उसे ट्रैप में फस जाते हो वो हमेशा अच्छी अच्छी चीजें बताएंगे आपको अगर कोई प्रॉब्लम हो रही है फाइनशियल प्रॉब्लम है
फ प्रॉब्लम है तो उसको कहेंगे कि ये तो चलता रहता है आप अपने मार्ग से भटक रहे हो
और आपको जबरदस्ती किसी डिसिप्लिन में ढालने की कोशिश की जाती है और यही यही हो
रहा है वहां क्या किया जाए ऐसे ही हो रहा है की और यही तरीका है कि आपके जीवन को पहले
क्रिटिसाइज किया जाए। सोचो आप जॉब कर रहे हो या दुकान चलाते हो, बिजनेस करते हो,
टैक्स देते हो अपनी गवर्नमेंट को और एक ठीक ठाक लाइफ जी रहे हो। लेकिन फिर कोई गुरु आता है कोई बाबा आचार्य आता है। वो
कहता है आपका ये जो जीवन है सुबह उठते हैं, बिजनेस पे जाते हैं, फिर शाम को लौटते हैं। ये एक मोनोटोनस लाइफ है। ऐसी
लाइफ का क्या फायदा? आप बेकार की लाइफ जी रहे हैं। आप जो पहले से जी रहे हैं उसको
वो क्रिटिसाइज करेगा। हीन जिसे कहते है हीन दिखाएगा। क्यों? क्योंकि जब आपके जीवन को हीन दिखाया जाएगा तभी तो आप उसकी बात
सुनोगे। तभी तो सुनने जाओगे कि मेरा जीवन हीन है। अब कुछ उच्चता की बात ये इंसान कर
रहा है। और वो इंसान जानता है कि आपके शरीर में जो फील्ड है वो वही कुछ उच्च
ऊंचा बनने की चाहत में हमेशा ढूंढती रहे और उसी का दुरुपयोग करते है और ऐसे होता है और ऐसी चीजें नहीं है। आप लोग जानते
हैं ऐसे बहुत सारी चीजें जो आपकी वासनाय या स्पेशली जो आपका अट्रक्शन है किसी
अपोजिट शख्स के प्रति उसको लोग क्रिटिसाइज करते है और कहते हैं कि वो गलत है आपको
कुछ बहुत महान चीज पानी है लेकिन महानतम से महानतम संदेश और आज आपके घर में शाम को
क्या खाना बनेगा जब आप पूछते हो दोनों कोई अंतर नहीं दोनों एक है
लेकिन सर जब जिज्ञासा जगेगी और हम इस तरफ जाएंगे तो संसार की जो
चीजें है वो तो ऑटोमेटिकली थोड़ी तो पीछे रह ही जाएगी ना क्योंकि अभी इधर जिज्ञासा जागी है तो इधर तो सर्च निकलेगा और इधर का
जितना जितना सर्च हम करेंगे और उतना उतना रुचि बढ़ेगी लगाव होएगा तो संसार की तो चीजें
थोड़ी थोड़ी थोड़ी थोड़ी थोड़ी कम होती जाएगी ठीक है आपको 12 साल 12 13 जो भी साल लगे आप आज ये जो स्टेज पे है 12 साल का
प्रवास है ना सर आपका जो आज आप ये स्टेज पे आए हैं। हां नहीं तो मैं मैं ये कह रहा हूं जो आप
कह रहे हैं कि कुछ ना कुछ छूटतींगी उसमें और कोई आके बताए कि आपको छोड़ना पड़ेगा उसमें बहुत अंतर है। बहुत अंतर है। फॉर
एग्जांपल आप किसी चीज के पीछे जा रहे हैं और उसमें नेचुरली आपको लग रहा है कोई चीज छूट जाएगी तो छूट जाए। फॉर एग्जांपल आप
तैयारी करते हैं यूपीएससी या किसी चीज की और उसमें आपका मूवी देखना छूट जाता है क्योंकि आप बहुत पढ़ाई कर रहे हैं दिन रात
वो दूसरी चीज है कि छूट गया लेकिन कोई ये कहे कि आप मूवी देखना छोड़ देंगे तभी तैयारी करने से आपको यूपीएससी में
सिलेक्शन होगा वो मैं कह रहा था वो गलत है तो हां वो तो गलत है वो तो ऑटोमेटिकली उससे उससे
वो सब करेक्ट लेकिन आध्यात्म में आध्यात्म में जितने आपके गुरु और वो हैं वो आपको पहले बताते हैं कि आपको मूवी देखना छोड़ना
होगा तभी आपका यूपी यूपीएससी में सिलेक्शन होगा। उसी तरह आध्यात्म बताते हैं कि आपको अपनी फैमिली छोड़ना है या आपको नौकरी
छोड़ना है या आपको 100% उधर देना है तभी तो कुछ होगा तो वो एक भटक है वो एक भटकाव है
नहीं वो तो फिर अपने बाड़े में बांधने की कोशिश करते हैं हमको बिल्कुल तो ऐसा हम लोग जानते हैं मैंने भी देखा पास्ट में और
जितने लोग यहां बैठे हैं सब जानते हैं कि जैसे ही आपको मार्ग दिखाया जाएगा आपको ये करने से ये होगा वही भटक कोई अगर किसी चीज के पीछे जा रहा है तो उस क्या बुराई है?
उसे एस्ट्रोनमर बनना है या उसे लगता है कि कोई मोक्ष जैसी चीज है उसको पाना है और उसके पाने के प्रयास में कुछ चीजें छूटती
है तो छूटेंगे। लेकिन कोई आपको रास्ते में मिले आचार्य बाबा गुरु जो बताए कि नहीं आपने तो इस चीज
को पकड़ रखा है। जैसे ब्रह्मचर्य का उदाहरण लीजिए। शायद कोई आपको ऐसा मिला होगा। बड़े से बड़े जिनको आपने सुना होगा सब
ने कहा होगा कि भाई आपको तो जो सेक्सुअल चीजे है चेस्टिटी है ये सब फॉलो करना चाहिए उसको छोड़ना
चाहिए या किसी ने कहा कि भाई उससे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन जैसे ही वो कहेगा कि कोई चीज आपको छोड़ना है जैसे आपकी कोई
वासना है या आपकी शारीरिक जरूरत है सेक्सुअल नीड है जैसे वो कहेगा उस चीज को आपको छोड़ना है तभी तो आपको कुछ मिलेगा
वही भटक है वो रास्ता दिखा रहा है आपको व तो अगर कोई चीज छूटती है छूट जाए। हो सकता है
कि आप ऐसे मार्ग पर कुछ चल रहे हैं जहां रियली आपको लगता है कि किसी से अटैच होना
या अपनी सेक्सुअल नीड पूरी करने के लिए एक भटकाव है तो आप छोड़ दो केवल आध्यात्म
दूसरी चीजों में भी लोग छोड़ देते हैं लेकिन वो सर लेकिन वो तो उसके अज्ञान का
स्तर डिसाइड करेगा ना ये क्या बोल रहा है क्या नहीं बोल रहा है कैसा है वो तो अगर अज्ञानी रहेगा तो तुरंत मान जाएगा हां भाई
चलो ठीक है आप बोलते हो मैं कर लेता हूं मैं आपके पास आता हूं और मंत्र जप करना शुरू करता हूं जब ऐसे बोलते हैं लेकिन अगर वो अज्ञानी नहीं है तो वो खोजेगा ना यार
ये बोल क्या रहा है ये क्या कर रहा है इसकी बातें कितनी तार्किक है क्या है ये लॉजिकली बातें कर रहे हैं कि नहीं ऐसा तो
वो खोजेगा ना सर बिल्कुल लेकिन ऐसे लोग जो जैसे आप कह रहे हो क्योंकि वो तो स्टूडेंट है खोजने वाला तो उसके अंदर इतना साहस
इतनी जानकारी नहीं होती कि जो सामने बैठा है उसको चैलेंज कर सके वही वहां प्रॉब्लम है तो इंडियन कल्चर में यही है जैसे आपने बचपन में पढ़ा होगा कि अगर आप पढ़ने में
कमजोर है तो बच्चे में कमिया निकाली जाती है ना कि उस टीचर पे आप फिजिक्स पढ़ने गए हैं और कुछ हो सकता है वो ढंग से पढ़ा ना
पा रहा हो लेकिन वहां आप क्वेश्चन नहीं करेंगे क्यों क्योंकि जो टीचर है जो अध्यापक है या गुरु
है उसको आपने दूसरे स्तर पर रखा है तो जो स्टूडेंट है उसके अंदर तो क्षमता ही नहीं है क्योंकि अगर स्टूडेंट के अंदर इतनी
क्षमता है कि भाई वो आंखों में आंखें डाल के जिस आपके घर में जो स्वामी जी गुरु आते हैं उनसे पूछ सके कि आप क्यों कर रहे हैं
या आपको क्या पता है फिर तो वो बहुत ही ऊपरी लेवल का स्टूडेंट पहले से है लेकिन
मोस्ट ऑफ द लोग ऐसे नहीं होते
[संगीत]
ओके। तो सर बचपन से जैसे हम सुने हर चीज का एक पर्पस है। जैसे बीच का पर्पस है अपने
बीचपन को छोड़ के जो प्रकट होता है वो प्रकट हो। इस देह का एक पर्पस है कि इस देह के अंदर जो देही है जो वाला है वो
समाप्त हो। जो रियल स्पिरिचुअलिटी में बोला जाता है कि अंदर ऐसी कोई चीज है नहीं। उसे ही देखो कि हो कि नहीं हो। ऐसा
सच में कोई पपस है या यह जीवन को सही में सही अर्थों में जीने के लिए सही में यह कहा गया है? नहीं
तो यहां ये बताया जा रहा है कोई जीवन का सही अर्थ नहीं है और ना ही कोई जीवन का
ऐसा कोई अनर्थ नहीं है। मैं और आप जो यहां बातें कर रहे हैं यही सार्थकता है। यही
उसका अर्थ है। कोई ऐसा जीवन नहीं है। जीवन क्यों लगता है हमें? क्योंकि वही फिर से की पूरी की पूरी जो चैन है जो टेल है जो
पीछे की वो अगर नहीं है और सामने की भी कुछ नहीं है तो जीवन कहा है आपको तो पूरी
एक धारा दिखती है की पास्ट में कुछ कमिया हुई है कुछ गड़बड़ हो गया है अब मैं अपने जीवन को इस तरह
सुधारूंगा अगर वो चीज है ही नहीं तो आप कैसे उस चीज को सुधार सकते है कैसे उसमें सार्थकता और निरर्थकता देख सकते है तो
यहां बताया जा रहा है कि जो आपके शरीर में फील्ड है उसी की वजह से जीवन है। कोई जीवन नहीं है। केवल संपूर्णता है। और जो
संपूर्णता है वो ना तो जीवन है ना ही जीवन नहीं है। वही है। एक टाइप का ही जीवन है। जो आपके शरीर में फील्ड है वही जो महसूस
करती है वही जीवन है। अगर वो नहीं है तो कोई जीवन नहीं
है। तो उसके सार्थक होने में या निरर्थक होने की कोई बात ही नहीं।
[संगीत]
कोई पूछ रहा है कि फील्ड को क्या चाहिए वही नहीं पता है। ऐसा मालूम पड़ता है। बिल्कुल जो
जो आप ढूंढते रहते हैं कुछ भी चाहे आप फेमस होना चाहते हैं, बुक लिखना चाहते हैं या नए रिलेशनशिप चाहते हैं उसका काम है
केवल खोजना। यही यही उसमें सबसे ट्रिकी पार्ट है। वो
इसलिए कुछ नहीं खोज रही है कि उसको कुछ चाहिए। उसका नेचर ही खोजना है। खोजते रहना
है। एक चीज मिल जाएगी तो दूसरी चीज खोजना। दूसरी मिल जाएगी तीसरी चीज खोजना। तो इसलिए उसका वो नेचर है जब तब तक खोजती
रहेगी जब तक वो खोजना जो लूप चल रहा है अपने आप बंद हो जाए लेकिन फिर भी अगर कोई पूछता है कि नहीं वो कुछ तो खोज रही होगी
कुछ तो होगा तो यहां से वही आंसर रहता है कि एक्चुअली वो जो खोजने का अंत है वही
ढूंढ रही लेकिन वो खोजने का अंत कैसे ढूंढ सकती है क्योंकि खोजने का अंत भी जैसे ही खोजना
शुरू करेगी वो फिर से खोजना बन जाएगा इसीलिए वो लूप चलता रहता है जीवन भर और
कभी बंद नहीं। ओके लूप खोना है।
हां जी। खोजना ही खोना है। खोजना ही खोना है। वही दोनों दोनों में
कोई अंतर नहीं है। वो खोजने का केवल भाव खत्म हो सकता है। दैट्स
ऑल और उसमें कभी कभी कुछ ऐसा क्योंकि वो आप अपने मेंटली भी आप समझ सकते हैं कि कोई
चीज खोज के उस खोज का अंत कैसे कर सकते हो आप। क्यों आप खोजने जा रहे हो कुछ?
लूप कैसे बंद हो तो वहां कोई लूप नहीं है वो एक आभासी लूप है जो घूमता रहता है
खोजता रहता है एक के बाद दूसरा दूसरा के बाद तीसरा तीसरे के बाद चौथा जीवन के अंतिम समय
तक और वो हमेशा चलता रहेगा हो सकता है उसका फॉर्म थोड़ा सा कम या ज्यादा हो जाए
कि आप 65 ईयर ओल्ड हो या 85 ईयर ओल्ड हो सकता है थोड़ा कम हो जाए लेकिन ऐसा दिखता नहीं है। आपने देखा होगा कि हाई
कोर्ट के जज हो या सुप्रीम कोर्ट के जज हो वो जानबूझ के कुछ ऐसे निर्णय देते हैं जिससे बाद में उन्हें
फिर कुछ और मिले जैसे कोई राज्यसभा की सीट मिल जाए। जबकि जीवन भर उन्होंने उनको सब
कुछ मिला है। देखने से ऐसा लगता है। लेकिन वो वही लूप है। आप सुप्रीम कोर्ट के जज हो जाओ। उसके बाद भी आपको राज्यसभा की सीट
चाहिए। उसके बाद कुछ और चाहिए। वो चलता रहता है। वो कभी खत्म नहीं होगा। क्यों नहीं खत्म होगा? क्योंकि वहां वास्तविकता
में है नहीं। केवल यही हो सकता है कि रिवील किया जा रहा है। व्यक्त किया जा रहा है। ऐसा दिख सकता है कि एक्चुअली वो जो
लूप है वो वास्तविक नहीं। वहां है नहीं। वहां कभी था नहीं।
[संगीत]
लेकिन सर ये जो ये जो अभी अपन साधक बोल सकते ये जो साधक है अभी हम लोग साधक ही है
साधक का जीवन और एक एक जो मटेरियलिस्टिक वर्ल्ड में जो जी रहा है जो जज हो या एक्टर हो या जो भी
एक्ट्रेस हो उनका जीवन और हमारा जीवन एंड में तो जब सारी सारी चीजें शरीर साथ
छोड़ना छोड़ देगा। कुछ नहीं कर पाएगा। उस टाइम ये चीज तो हमारे काम में आएगी ना 100% क्योंकि हमको पता है ये सारी चीजों
का उनको पता नहीं है। तो उनको उस टाइम थोड़ा तकलीफ तो होएगा। हो सकता है उसके कंपैरिजन में हमको
तकलीफ कम हो। हां नहीं। तो ये एक काल्पनिक बात है कि हो सकता है उनको कम हो और किसी
को ज्यादा हो। लेकिन ऐसा कुछ जरूरी नहीं है। क्यों? क्योंकि वो और जो आपने कहा हम लोग साधक है साधक तो साधना करता है तो
यहां कोई साधना नहीं हो रही है यहां केवल जो फ्रीडम है मुक्ति है इक्विलब्रियम संपूर्णता है उसी की केवल बात हो रही है
एक्सप्रेशन है दैट्स ऑल और उनमे और आप में कोई अंतर नहीं है जो आप कह रहे हो कि वो
उस फसे हुए है एक्चुअली वो संपूर्णता है जो उसी तरह प्रकट हो रही है जो स्पेशल होना है उसी का वो खत्म हो जाना है। अगर
आपको लगता है कि आप स्पेशल हो किसी से किसी स्पेशल पाथ पर चल रहे हो तो उसी फील्ड की वजह से आप बिल्कुल स्पेशल नहीं
हो। वो संपूर्णता है जो उस तरफ प्रकट हो रही है। लेकिन जो आपको भेद लग रहा है आपको अंतर लग रहा है कि कोई फिल्म का एक्टर है
वो उस फसा हुआ है। फेमस होना चाहता है समथिंग और आपके अंदर ये चीज कम है तो
एक्चुअली उन दोनों में कोई अंतर नहीं। और कोई नहीं है ऐसा इस पूरे धरती पे जो ना फसा हो। हो सकता है थोड़ा कम थोड़ा
ज्यादा। तो जो फिल्म के एक्टर है वो देखने में ऐसे लगते हैं लेकिन आपके आसपास जो चाचा ताऊ नाना नानी जितने है सब के सब फसे
हुए है आपके पास जितनी प्रॉपर्टी है जितनी चीजे है आप उस फसे हुए है आप जॉब करते हो उतने प्रमोशन चाहिए आप जो कुछ भी है आपके
पास हर चीज वही है अब जो फेमस लोग है वो फ्रंट पे होते है इसलिए वो ज्यादा दिखता है लेकिन कोई अंतर नहीं है उसमें आप
स्पेशल नहीं हो कोई भी स्पेशल नहीं लेकिन लेकिन उनको थोड़ा भी दुख होता है तो
तिलमिलाते हैं ज्यादा। बिल्कुल ऐसा होता है। आपके आसपास भी कोई फैमिली मेंबर होगा जो
ज्यादा तिलमिलाता होगा। कोई बाय नेचर ऐसा होता है कि दुख में कम तिलमिलाता है। वो उसका नेचर है। लेकिन आप ये कहो कि
तिलमिलाना जीरो% हो जाए। ऐसा कभी नहीं हो सकता। किसी में नहीं हो सकता। नहीं वैसा नहीं लेकिन वो छोटी छोटी बातों
में भी तिल तिलमिलाते हैं लेकिन अगर यह संपूर्णता का अगर संपूर्णता का बोध ये जो
जो भी अंडरस्टैंडिंग है अगर थोड़ी समझ में आती है तो मेरे को लगता है थोड़े से दुख तो रहेंगे लेकिन उसकी मात्रा कम होती है।
हां वो एक एक प्रैक्टिस है। जरूरी नहीं कि अध्यात्म से ही हो। बहुत सारे मोटिवेशनल स्पीकर है या बहुत सारे लाइफ गाइड है
जिससे आप इम्रूव कर सकते हो या बहुत सारी दार्शनिक चीजें है जिससे आप ये समझ सकते
हो कि आप बहुत ज्यादा तिलमिलाना नहीं चाहिए या बहुत ज्यादा दुखी नहीं होना चाहिए या अगर आपकी जमीन चली गई या फिल्म
फ्लॉप हो गई या बुक रिलीज किया आप फेल हो गए या आपने कोई एग्जाम दिया तो इन सब चीजों में हो सकता है कि आप
प्रैक्टिस से भी आप उस पर कंट्रोल कर सकते हो। उसको संपूर्णता के मैसेज या उससे उसका कोई संबंध बहुत सारे लोग है जिनको बिल्कुल
नहीं पता अध्यात्म का। लेकिन वो बहुत ही जिसे कहते है जीवन को बहुत अच्छी तरह जीते
हैं वो और उनमे कोई दुख की चीज जब उनके फैमिली में आती है तो उसको बहुत आराम से हैंडल कर लेते हैं। तो वो उनका नेचर है और
फिर पढ़ाई लिखाई का भी असर होता है। तो उन चीजों से भी हो सकता है।
इवन मैं जानता हूं कि जो बिल्कुल पढ़ा लिखा नहीं है वो भी जानता है कि एक दिन सबकी मृत्यु होनी है तो आपने कभी उससे बात
किया वो तो वो भी बताएगा आपको दार्शनिक चीजों में कि किसी के पास करोड़ों रुपए है
या किसी के पास नहीं है अल्टीमेटली तो सबको मरना ही है तो वो भी एक दार्शनिक भाव में जीता रहता है जो बिल्कुल पढ़ा लिखा
नहीं है बिल्कुल गरीब होगा जिसको आपको लगता होगा कि इसे जीवन के बारे में कुछ नहीं पता तो वो चीजें जीवन से अपने आप पैदा होती
है। लोग सीखते हैं जीवन में। आजकल आपने देखा होगा सोशल मीडिया पे बहुत सारे कोर्ट्स और दार्शनिक बातें लोग लिखते रहते
हैं। हम
ओके। अगला क्वेश्चन एक और ले लेते हैं। तो क्या है? आप में वो कैसे नहीं है? नहीं। तो ये जैसे ये कहा जा रहा है कि आप में वो
कैसे नहीं ऐसा लग रहा है कोई आप है और उसमें वो नहीं है उसका होना ही आप है तो
जब आप ये पूछ रहे हो तो यहां कोई आंसर नहीं है कि यहां कोई फील्ड है या नहीं है
लेकिन वही जो मैं पहले भी इसे कह चुका हूं कि वही उदाहरण की आप कुछ कह नहीं सकते ये
मौन है साइलेंस है लेकिन ब्रेन है और बॉडी की जो एक्टिविटीज है तो वहां से जो चीजें
पैदा होती है यहां से उसका आंसर ऐसे निकलता है वो कंट्रास्ट है जो अंतर है जो
नोटिस होता है तो यहां नहीं कहा जा सकता कि कोई है या कोई नहीं वही है जो हो रहा
है हमेशा से वही था हमेशा वही रहेगा
ओके मुझे लगता है यह राइट प्लेस है स्टॉप करने के लिए। थैंक यू एवरीवन आने के लिए। बहुत-बहुत शुक्रिया।
धन्यवाद सर। धन्यवाद सर।